Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»16 जून को बागथन में आयोजित होगा जनमंच कार्यक्रम
    हिमाचल प्रदेश

    16 जून को बागथन में आयोजित होगा जनमंच कार्यक्रम

    By adminawJune 10, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के गांव बागथन में आगामी 16 जून को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल करेगें ।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन सम्पन्न होने के उपरांत प्रदेश सरकार द्वारा जनमंच कार्यक्रम को पुनः आरंभ कर दिया गया है ताकि लोगों की समस्याओं को निदान घरद्वार पर संभव हो सके । उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सिरमौर जिला के पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के गांव बागथन में आगामी 16 जून को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें इस क्षेत्र की दस पंचायतों के लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का निपटारा मौके पर किया जाएगा ।
    उन्होने कहा कि जनमंच कार्यक्रम के लिए चयनित पंचायतों में ग्राम पंचायत लाना-बांका, लाणा-भल्टा, डिंगर-किन्नर, वासनी, चमेंजी, बजगा, मानगढ़, जयहर, नेरी नावण और धार टिक्करी पंचायत के लोगों की शिकायतों व समस्याओं को सुना जाएगा । उन्होने कहा कि बागथन उपरोक्त सभी पंचायतों का केंद्र बिंदू है जहां पर इन पंचायतो के लोग आसानी से पहुंच सकते हैं । उपायुक्त लोगों से अपील की है कि वह अपने आवेदन ऑन लाईन भी भेज सकते है इसके अतिरिक्त अपने पंचायत सचिव और खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से 15 जून तक भेज सकते हैं।
    उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों की शिकायतों को समयबद्ध हल करना, सरकारी कार्यक्रम योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी आम जनता को मुहैया करवाना, जनता की शिकायतों व मांगों का निपटारा घर द्वार पर करना, लोक सेवा गांरटी अधिनियम के अतंर्गत सेवा वितरण की जांच तथा ई-समाधान के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय अवधि के भीतर निपटारा करना है। उन्हाेंने बताया कि इसके अतिरिक्त जनता की मांग अनुसार विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रमाण पत्र व दस्तावेज मौके पर उपलब्ध करवाना है।
    उपायुक्त ने बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम के दौरान लोगाें को हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, आय प्रमाण पत्र, राजस्व रिकार्ड, अक्स की प्रति तथा किसान बागवानी कार्ड जारी करने के अतिरिक्त विधवा, वृद्धावस्था पैंशन, आवास निर्माण व मुरम्मत, कानूनी सहायता, स्वतन्त्रता सैनानी, सैनिक पैंशन, महिला युवक मण्डल पंजीकरण, बीपीएल ऋण सुविधा, भूमि विकास व भूसंक्षरण कार्य, बन्दूक, ड्राईविंग लाईसैन्स हेतु आवेदन मौके पर निरीक्षण, लाईसैन्स नवीनीकरण, भू-इन्तकाल, सत्यापन, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, राशन कार्ड बनाना नवीकरण, प्रमाण पत्रांे डीड का सत्यापन, लघु कार्यों की स्वीकृति, पूर्व तथा मौके पर प्राप्त आवेदनों का निदान किया जाएगा।
    उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चयनित पंचातयों में प्री-जनमंच गतिविधियों को अविलंब आरंभ किया जाए तथा चयनित पंचायतों में पेयजल एवं सिंचाई योजना का निरीक्षण और भण्डारण टेंकों की सफाई इत्यादि का कार्य सुनिश्चित करें । इसकं अतिरिक्त बच्चों का टीकाकरण व अन्य स्वास्थ्य सुविधाऐं प्रदान करना, मवेशियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के अतिरिक्त उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण इत्यादि कार्य भी किए जाऐं ।
    उपायुक्त ने कहा कि ऑन लाईन प्राप्त हो रहे आवेदनों को अधिकारी नियमित तौर पर चैक करें और संबधित व्यक्ति की शिकायत के निवारण के लिए तुरंत प्रभावी पग उठाए जाऐं ।
    उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जनमंच में सभी जिला अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहेगें । इसके अतिरिक्त जनमंच के चयनित पंचायताें में कार्यरत पटवारी और पंचायत सचिव भी अनिवार्य रूप उपस्थित रहेगें ताकि लोगों की शिकायतों का निपटारा समय पर हो सके ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.