Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    • माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    • आदेश जारी
    • सराहां में तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, चालक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»स्वच्छ भारत मिशन की ग्राम पंचायत ददाहू ने उड़ाई धज्जिया, हर जगह कचरा ही कचरा
    हिमाचल प्रदेश

    स्वच्छ भारत मिशन की ग्राम पंचायत ददाहू ने उड़ाई धज्जिया, हर जगह कचरा ही कचरा

    By adminawJuly 3, 2019
    Facebook WhatsApp

    श्री रेणुका जी : हिमाचल प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए अनेक प्रयास कर रही है लेकिन स्वच्छ भारत मिशन को एक व्यापक आंदोलन बनाने में कुछ ग्राम पचायती संस्थाए गंभीर नहीं है | ग्राम पंचायत ददाहू भी एक ऐसी ही पंचायत है जिसे सरकार की स्वच्छ भारत मिशन की योजना को ठेंगा दिखाने से कोई परहेज नहीं है। एक लम्बे समय से ददाहू की गालियां और सार्वजानिक स्थलों के आसपास केवल कचरा ही दिखाई दे रहा है। ग्राम पंचायत ददाहू अपने कार्य क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखने में नाकामयाब रही है | यह वही पंचायत है जिसे एक समय में निर्मल पंचायत का पुरुस्कार प्राप्त किया था लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों के बदलते ही सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी |

    बहती गिरी नदी में कचरा

    स्थानीय लोगो का आरोप है कि जन प्रतिनिधि कांग्रेस समर्थित होने की वजह से जानबूझकर सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहे ताकि स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा दिखाया जा सके।
    काबिलेगौर है कि ग्राम पंचायत ददाहू का 90% कचरा साथ बहती गिरी नदी में मिल रहा हैं। जिसकी वजह से गिरी के प्रदूषित होने के साथ-साथ बीमारियां भी फैल रही हैं। गंदगी कि वजह से कुछ लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। पीजीआई से अपना इलाज करवा रहे एक स्थानीय हंस राज ने कहा कि डाक्टरों ने कहा हैं कि प्रदूषण के कारण वह बीमार हुए हैं।

    आरोप लग रहे है कि निर्माण कार्यो पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है तथा स्थानीय लोगों को रोजगार देने के बजाए बाहरी लोगों को काम दिया जा रहा है। मनमाने तरीके से किए जा रहे काम बिना किसी तकनीकि सलाह के किए जा रहे हैं। जिसकी वजह से बरसात के दिनों में जगह-जगह पानी भरने और बीमारियों फैलने की आंशका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
    गिरी नदी में फैल रहे प्रदूषण के विषय पर जब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी डॉ. एस कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पिछले महीने आयोजत बैठक में सिरमौर के खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह कचरा नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए। प्रत्येक पंचायत में कचरा निपटारे के लिए स्थान निर्धारित किया जाए। वहीं पंचायत कि कार्यप्रणाली को लेकर परियोजना अधिकारी सुदर्शन सिंह ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत ददाहू को निर्देश दिए गए हैं कि वह दो – तीन दिनों के भीतर सफाई व्यवस्था को ठीक करें नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    • माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    • आदेश जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.