Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»गैरकानूनी निर्माण ध्वस्त किया गया
    हिमाचल प्रदेश

    गैरकानूनी निर्माण ध्वस्त किया गया

    By adminawJuly 4, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन: हिमाचल उच्च न्यायालय द्वारा नाहन नगर परिषद पर अवैध निर्माण कार्यों को लेकर किए गए सख्त निर्देशों और कडी़ फटकार के बाद नगर परिषद के अधिशासी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने अवैध निर्माण के नोटिस ऐसे अवैध निवासियों को देना शुरू कर दिया जिन्होंने बर्सों पहले अपने भवन बना रखे हैं और जब उन्होंने मकान बनाए तब किसी भी अधिकारी ने उन्हें नोटिस नहीं दिया। जबकि अब उन्हें नोटिस अवैध रूप से दिए जा रहे है ताकि अधिकारी हिमाचल उच्च न्यायालय में अपनी सफाई दिखा सके कि उन्होंने अवैध कब्जे हटा दिए हैं। इसी के आधार पर नगर परिषद ने शहर के विभिन भागों में रहने वाले 68 मकान मालिकों को अवैध कब्जे हटाने के लिए मात्र 6 घंटे का समय दिया है और अगर उन्होंने ये कब्जे नहीं हटाए तो नगर परिषद 4 जुलाई को इन अवैध कब्जों को तोड़ देगी जिन की भरपाई मकान मालिकों से ली जाएगी। इन मकानों को तोड़ने के लिए पुलिस की सहायता भी ली जाएगी जिसके लिए जिला मजिस्ट्रेट ने क्षेत्र में धारा 144 भी लगा दी है ताकि अवैध कब्जा हटाने के समय दंगा होने की हालत में पुलिस की सहायता ली जा सके।
    हैरानगी की बात यह है कि जिन बडे़ रसूकदार लोगों ने अवैध रुप से नगर पालिका की जमीन पर मकान बनाए हुए हैं उनमें से किसी को भी नोटिस नहीं दिया गया है और इसके अतिरिक्त नाहन शहर में तंग गलियों में अवैध रुप से चार-पांच मंजिले फ्लैट बनाए जा रहे हैं उन पर भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जब कि नगर परिषद के अधिशासी अधिकारी ने सूचना के आधार पर मांगी गई सूचना में साफ लिखा है कि नगर परिषद ने 2017-18 में अस्पताल राउंड में किसी प्रकार के फ्लैट निर्माण की स्वीकृति नहीं दी है जबकि इस क्षेत्र में विषय गौतम व अन्य सांझीदारों द्वारा चार मंजला फ्लैट बनाया गया जो अभी भी निर्माणाधीन है मगर नगर परिषद इस भवन के बारे में अनभिज्ञ दिखाई देती है या जानबूझ कर आंखें मूंदे बैठी है।
    जब इस बारे उपायुक्त सिरमौर ललित जैन से बात की तो उन्होंने कहा कि वह अवैध निर्माण किए जा रहे फ्लैटों बारे अधिशासी अधिकारी से बात करेंगे ताकि इस प्रकार गलियों में बनाए जा रहे फ्लैटों को रोका जा सके क्योंकि अगर इस बारे भी हिमाचल उच्च न्यायालय में केस दर्ज किया गया तो एक और समस्या सामने आ जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.