Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बरसात में सड़को के रखरखाव पर विशेष ध्यान दे लो.नि.वि. -डॉ0 परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    बरसात में सड़को के रखरखाव पर विशेष ध्यान दे लो.नि.वि. -डॉ0 परूथी

    By adminawJuly 15, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आरके परूथी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश देते हुए कहा है कि जिला की मुख्य एवं सम्पर्क सड़कों के रख-रखाव पर विशेष घ्यान रखा जाए तथा भारी वर्षा और भू -स्खलन के कारण जो सम्पर्क सड़कें बंद हुई है उन्हें युद्धस्तर पर खोला जाए ।उपायुक्त ने कहा कि जिला में इन दिनों टमाटर व अन्य सब्जियां तैयार हुई है और इन्हें मण्डियों में पहूंचाने के लिए सड़कों का ठीक होना अनिवार्य है । उन्होने विभाग को निर्देश दिए कि जिला में जिन स्थानों पर हर वर्ष भू-स्खलन के कारण सड़के बंद हो जाती है ऐसे चिन्हित स्थलों पर जेसीबी मशीन इत्यादि का विशेष प्रबंध किया जाए ताकि वाहनों की आवाजाही अवरूद्ध न हो । उन्होने विभाग को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम में मशीनरी व श्रमशक्ति को हर समय तैयार रखे और जिला के किसी भी क्षेत्र से सड़क बंद होने की सूचना मिलने पर तुरन्त कार्यवाही की जाए ताकि लोगों को कोई परेशानी पेश न आए ।उन्होने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को अपरिहार्य कारणों को छोड़कर अवकाश स्वीकृत न किया जाए । उन्होने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिला में चिन्हित ब्लैक स्पॉट की मुरम्मत भी समय पर की जाए ताकि बरसात में किसी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना उत्पन्न न हो ।

    उपायुक्त ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिला में सभी पेयजल योजना के रखरखाव पर विशेष घ्यान दिया जाए और यदि भारी बरसात अथवा भू-स्खलन के कारण कोई पेयजल योजना को क्षति पहूंचती है तो उस स्थिति में विभाग पेयजल सुविधा बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करें । उन्होने विद्युत बोर्ड को भी निर्देश जारी करते हुए कहा कि बरसात के दिनों में विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाऐ । उन्होने कहा कि बरसात के दिनों में अक्सर बिजली की लाईनें टूट जाती है तथा ऐसी संभावित लाईनों की मुरम्मत के लिए विशेष पग उठाए जाऐं । उन्होने कहा कि बरसात के दिनों में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है जिसके लिए विद्युत बोर्ड को समय पर पुख्ता प्रबंध करने होगें ताकि जिला के सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य बनी रहे ।उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए टॉल फ्री नंबर 1077 स्थापित किया गया है जोकि चौबिस घंटे क्रियाशील है और इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति भारी वर्षा से हुए नुकसान अथवा किसी प्रकार की आपात स्थिति में सहायता के लिए सम्पर्क कर सकता है । इसके अतिरिक्त जिला के सभी एसडीएम और तहसील कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है ं। उन्होने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि जिला में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो ।डॉ0 परूथी ने जिला में कार्यरत सभी एसडीएम और राजस्व अधिकारियों को निेर्देश दिए कि वह अपने अपने क्षेत्र में भारी वर्षा, बाढ़ से होने नुकसान की प्रतिदिन रिर्पोट उपायुक्त कार्यालय को भेजे । उन्होने यह भी निर्देश दिए कि भारी वर्षा इत्यादि से यदि किसी प्रकार की जान माल की क्षति होती है तो उस स्थिति में प्रभाावित परिवारों को राहत इत्यादि प्रदान की जाए तथा उनके पुर्नवास की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री महेश सिंगल ने जानकारी दी कि जिला में भारी वर्षा से छः सड़कें आंशिक रूप से बंद हो गई थी जोकि वाहनों की आवााजाही के लिए खोल दी गई है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.