Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कालाअंब और शंभूवाला क्षेत्र में किसानों को वितरित किए जाएगें नींबू के आठ हजार पौधे -डॉ. बिंदल
    हिमाचल प्रदेश

    कालाअंब और शंभूवाला क्षेत्र में किसानों को वितरित किए जाएगें नींबू के आठ हजार पौधे -डॉ. बिंदल

    By adminawJuly 20, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। कालाअंब और शंभूवाला क्षेत्र में इस वर्ष बरसात के मौसम के दौरान किसानों को नींबू प्रजाति के आठ हजार पौधे उपदान पर उपलब्ध करवाए जाएगें ताकि नींबू की बागवानी इस क्षेत्र के लोगों के लिए आय का अतिरिक्त साधन बन सके ।
    यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने गत दिवस यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागार में उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी । उन्होने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के कालाअंब और शंभूवाला क्षेत्र में नींबू प्रजाति की बागवानी करने के लिए अनुकूल जलवायु उपलब्ध है और इस क्षेत्र को नींबू प्रजति के फलों के रूप में विकसित किया जाएगा ।
    डॉ0 बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को 15 रूपये का नींबू का पौधा केवल तीन रूपये 75 पैसे में उपलब्ध करवाएगी अर्थात नींबू प्रजाति के पौधे पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है । उन्होने कहा कि आगामी 26 जुलाई को शंभूवाला में इस क्षेत्र की पांच पंचायतों मातर, सतीवाला, हरिपुरखोल, बनकला और शंभूवाला के किसानों को नींबू के पौधे वितरित किए जाएगे। उन्होने कहा कि नींबू प्रजति की बागवानी से किसानों को बहुत लाभ मिलेगा चूंकि बंदर एवं अन्य जंगली जानवर नींबू प्रजाति के फलों को नुकसान नहीं पहूंचाते । इसके अतिरिक्त नींबू प्रजति के पौधे बहुत जल्दी फल देना आरंभ कर देते हैं। उन्होने कहा कि नींबू प्रजाति कि फलों के लिए विपणन की भी कोई समस्या नहीं चूंकि नींबू फल की मांग खुले बाजार में बहुत रहती है ।
    उन्होने बताया कि नींबू के अतिरिक्त जिला के अन्य क्षेत्रों में आम, लीची, अमरूद, कटहल और अन्य फलदार पौधे भी किसानों को उपदान पर उद्यान विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए जाएगें । उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए अनेक योजनाऐ कार्यान्वित की जा रही है और किसानों को उन्नत किस्म के बीज, कृषि उपकरण इत्यादि उपदान पर उपलब्ध करवाए जाते हैं ।
    डॉ0 बिंदल ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह फील्ड में जाकर किसानों के खेतों का मुआयना करें तथा बागवानी की नवीनतम तकनीक बारे किसानों को मौके पर जानकारी उपलब्ध करवाए ताकि किसान कृषि के साथ साथ बागवानी भी करे। उन्होने अधिकारियो को कहा कि वह बेरोजगार युवाओं को बागवानी और नकदी फसलों का उत्पादन करने के लिए प्रेरित करे ताकि बेरोजगार युवा सरकारी नौकरी की तलाश में अपना समय बर्बाद करने की बजाए कृषि व बागवानी करके स्वाबलंबी बन सके ।
    इस मौके उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आरके परूथी ने कहा कि जिला में जलवायु के आधार पर बागवानी करने के लिए कार्य योजना उद्यान विभाग के अधिकारियों से तैयार करवाई जाएगी तथा बागवानी के प्रति किसानों का रूझान बढ़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा ।
    उप निदेशक उद्यान विभाग डॉ0 राजेन्द्र भारद्वाज ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और जिला में बागवानी क्षेत्र को बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों बारे विस्तार से जानकारी दी ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.