Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आबकारी एवं कराधान विभाग ने लक्ष्य से अधिक अर्जित किया राजस्व
    हिमाचल प्रदेश

    आबकारी एवं कराधान विभाग ने लक्ष्य से अधिक अर्जित किया राजस्व

    By adminawJuly 21, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। आबकारी एवं कराधान विभाग ने वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान 5860.63 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 6421.55 करोड़ रुपये एकत्रित किए हैं, जबकि इस वर्ष मई माह तक विभाग ने 1159.74 करोड़ एकत्रित किए हैं।
    यह जानकारी प्रधान सचिव, आबकारी एवं कराधान संजय कुंडु की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में दी गई। इस बैठक में सभी क्षेत्रों और जिलों के अधिकारियों ने भाग लिया।
    संजय कुंडु ने राजस्व लक्ष्यों को प्राप्त करने में विभाग के प्रदर्शन पर अपना सन्तोष व्यक्त किया तथा सभी ‘हेडस’ के तहत बकाया राशि को सरकारी खजाने में जमा करने के लिए विशेष अभियान आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी स्तरों पर कमियों को दूर करने के भी निर्देश दिए।
    लम्बित बकाया राशि पर चिंता व्यक्त करते हुए, उन्होंने विभाग को राजस्व और टोल नीति को और अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाने के लिए निर्देश दिए, ताकि अधिक राजस्व जुटाया जा सके। उन्होंने कहा कि आबकारी नीति में आवश्यक संशोधन करके इसे पर्यटक मित्र बनया जाना चाहिए तथा प्रदेश के लिए अर्जित होने वाले राजस्व का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
    बैठक में क्षमता निर्माण के लिए गहन और पर्याप्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि देश में उपलब्ध सर्वोत्तम प्रथाओं और मॉडलों का अनुकरण करने के लिए विभाग में ‘प्रोफैशनलिजम’ को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
    उन्होंने माल एवं सेवा कर अधिनियम के तहत अधिक राजस्व जुटाने के लिए सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग के फिल्ड में कार्यरत अधिकारियों को कर वसूल करने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया।
    संजय कुंडु ने कहा कि विभाग को और सुदृढ़ किया जाएगा और ऐसी सभी सुविधाओं से लैस किया जाएगा जो प्रभावी और कुशल प्रशासन के लिए आवश्यक है ताकि पारदर्शिता और कुशल कामकाज के माध्यम से राजस्व को बढ़ाया जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.