Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ददाहू ग्राम पंचायत सफाई व्यवस्था में नाकामयाब, सार्वजानिक भवनों के आसपास गंदगी ही गंदगी
    हिमाचल प्रदेश

    ददाहू ग्राम पंचायत सफाई व्यवस्था में नाकामयाब, सार्वजानिक भवनों के आसपास गंदगी ही गंदगी

    By adminawJuly 22, 2019
    Facebook WhatsApp

    श्री रैणुका जीः सरकारी आदेशों के बावजूद ददाहू ग्राम पंचायत सफाई व्यवस्था में नाकामयाब हो रही है । उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों प्रकाशित समाचारों के बाद एक दिन तो सफाई करवा दी गई लेकिन इसके बाद ग्राम पंचायत पुनः चिर निद्रा में चली गई है । एक बार फिर से सार्वजानिक भवनों के आसपास गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है ।

    विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थली रेणुका जी के बिल्कुल करीब बसे ददाहू के हालात कुछ ज्यादा ही खराब हो चुके है | यह ग्राम पंचायत भी है तो तहसील व उसका मुख्यालय भी और सफाई की जिम्मेदारी पंचायत पर है, लेकिन ददाहू ग्राम पंचायत से सफाई व्यवस्था संभल नहीं रही है | हर जगह लगे गंदगी के ढेर से मक्खियों और मच्छरों के कारण ना तो लोगों को दिन में चैन है और रात में आराम । हर तरफ सड़कों और गलियों में गंदगी बिखरी पड़ी है जिससे उठती दुर्गंध से वातावरण इस कदर प्रदूषित है कि महामारी कब यहां के लोगो को चपेट में ले ले कुछ पता नहीं । हैरानी इस बात की है कि प्रशासनिक मशीनरी को इसकी जरा भी चिंता नही है ।

    यहां आलम यह है कि ददाहू में बी पी ई ओ कार्यालय के समीप बने आंगनबाड़ी केन्द्र के चारों ओर भी गंदगी व ग़ंदा पानी जमा है । यह गंदा बदबूदार पानी यहां आंगनबाड़ी केन्द्र में आने वाले बच्चों के लिए घातक साबित हो सकता है। इस आंगनवाड़ी केन्द्र में यह छोटे बच्चे किस तरह समय बिताते होंगे कहना कठिन है क्योंकि आंगन बाड़ी केन्द्र के आसपास की स्तिथि बेहद खराब है यहां गंदा पानी बिल्कुल आंगनबाड़ी केन्द्र के दरवाजे के सामने जमा हो रहा है जिसकी कोई निकासी तक नहीं है । आसपास भी केवल गंदगी ही गंदगी है ।

    स्वच्छ भारत अभियान का असर ददाहू ने दूर-दूर तक नजर नहीं आता । लोगों का कहना है की ददाहू मैं यह समस्याएं इतने खराब हालात में कभी नहीं थी । आज यह कहना मुश्किल होने लगा है की गंदगी ददाहू में है या ददाहू ही गंदगी में बसा है । इस बारे में जब सी डी पी ओ सुनील शर्मा से बात क़ी गई तो उन्होने कहा कि सफाई व्यवस्था को जल्द सुधारा जाएग़ा । उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व परियोजना अधिकारी सुदर्शन सिंह ने भी ग्राम पंचायत ददाहू को सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.