Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कश्मीर में धारा 370 खत्म, भाजपा ने कहा कि यह देश के लिए ऐतिहास
    हिमाचल प्रदेश

    कश्मीर में धारा 370 खत्म, भाजपा ने कहा कि यह देश के लिए ऐतिहास

    By adminawAugust 5, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के नरेन्द्र मोदी सरकार के फैसल से सिरमौर भाजपा में जश्न का माहौल है। सिरमौर

    भाजपा ने धारा 370 को हटाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आज भाजपा के संस्थापक श्री श्यामा प्रशाद मुखर्जी का सपना साकार हुआ था जिन्होंने एक देश, एक संविधान, एक प्रधान और एक निशान का संकल्प लिया था। भाजपा ने कहा कि अखंड भारत का सपना आज सही मायने में साकार हुआ है।
    सिरमौर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा कौशिक, देवेन्द्र अग्रवाल, ओपी सैनी, कुलदीप ठाकुर मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने यहां जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि धारा 370 हटने के बाद
    भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने नरेन्द्र मोदी सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि अखंड भारत का देशवासियों का सपना आज सचमुच साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीकि लाभ के कारण जम्मू कश्मीर में जिस प्रकार 370 धारा थौंपी थी उसका नुकसान देश और कश्मीर के लोगों ने 70 सालों से उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 370 की वजह से जहां कश्मीर और कश्मीरियों का विकास रूका, वहीं आतंकवाद के कारण देश के सुरक्षा जवानों को अपनी जाने गंवानी पड़ी, कश्मीरी पंडितों को अपना घर छोड़ कर परिवारों के साथ टेंटों में रहने को मजबूर होना पड़ा।
    भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि संपूर्ण देशवासी आज नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री के आभारी है जिनके इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद देश भर में जश्न का माहौल है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने के बाद देश का हर कानून जम्मू कश्मीर पर भी लागू होगा जिससे एकात्मक राष्ट्रवाद की भावना प्रगाढ़ होगी। उन्होंने जम्मू कश्मीर को केन्द्र शासित बनाने और लददाख रिजन को भी केन्द्र शासित प्रदेश बनाने के निर्णय का भी स्वागत किया है।
    भाजपा मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा ने कहा कि आज एक लिहाज से अखंड भारत का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा नरेन्द्र मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश प्रदेश और आम जन के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने वो कर दिखाया जिसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता है।
    दीन दयाल वर्मा ने कहा कि कहा धारा 370 हटने से जहां जम्मू कश्मीर केन्द्र शासित राज्य बनेगा वहां विशिष्ट संस्कृति वाले लददाख रिजन को भी केन्द्र शासित प्रदेश बनाये जाने से बौद्ध संस्कृति का संरक्षण और विस्तार होगा।
    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा कि देश अधिक दिनों कि तिरंगे का अपमान सहन नही कर सकता था, इसलिए नरेन्द्र मोदी सरकार ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है।
    उधर हिमाच प्रदेश मार्किटिंग बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने भी कश्मीर से धारा 370 हटाने के नरेन्द्र मोदी सरकार का स्वागत करते हुए इसे देश और जम्मूल कश्मीर के हित में बताया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.