नाहन। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के नरेन्द्र मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले पर मंगलवार सुबह नाहन में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नगरजनों ने खूब जश्न मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल और वन मंत्री गोविन्द्र ठाकुर भी इस जश्न में शरीक हुए।
मंगलवार प्रातः भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और नगरजन नाहन के गून्नूघाट में एकत्रित हुए और धारा 370 को हटाने पर खूब जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने शहर में लडडू बांटे और ढोल की थाप पर खूब नाच-गान किया।
विधानसभा अध्यक्ष डा. बिंदल ने इस मौके पर कहा कि भारत के इतिहास में 5 अगस्त 2019 का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद की गई एक भयंकर भूल को समाप्त करते हुए श्री नरेन्द्र भाई मोदी, श्री अमित शाह व भारत की संसद ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर ’एक देश एक संविधान’ को लागू किया।
डा. बिंदल ने कहा कि पंडित नेहरू द्वारा करीब 70 साल पहले किए गए ऐतिहासिक भूल को नरेन्द्र मोदी ने सुधारा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा धारा 370 को हटाने के निर्णय का कई विपक्षी राजनीतिक दलों ने देशहित में दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर समर्थन किया है।
इस अवसर पर वन मंत्री गोविन्द ठाकुर ने कहा कि एक देश एक संविधान के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सत्याग्रह किया किन्तु हमारे प्रिय नेता को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने जिस प्रकार का ऐतिहासिक निर्णय लिया है उससे दुनिया भर में संदेश गया है कि भारत नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शक्शिाली राष्ट्र बन कर उभरा है।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।
श्रीमती मधु बिंदल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा कौशिक, ओपी सैनी, देविन्द्र अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीति अग्रवाल, विशाल तोमर, प्रकाश जैन, अशोक विक्रम, डा. सबलोक, संजय अग्रवाल, दुर्गेश चौधरी, मोहिनी गुप्ता, प्रताप ठाकुर, सुखदेव चौहान, अलका गर्ग, असलम, सुशील अत्री, अजय बंसल, प्रीत मोहन, मनीश जैन, अजय सिंगला, अनिता शर्मा, मधु अत्री, श्यामा, नीलम सैनी, संजय चौहान, कमल शर्मा, सोम कुमार, रणधीर सैनी, ओमकार जमवाल, अविंद साहनी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
