Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए खेल नीति में किया जाएगा संशोधन : गोविंद ठाकुर
    हिमाचल प्रदेश

    दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए खेल नीति में किया जाएगा संशोधन : गोविंद ठाकुर

    By adminawAugust 7, 2019
    Facebook WhatsApp

    हिमाचल प्रदेश के वन, परिवहन, खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने घोषणा की है कि दृष्टिबाधित एवं अन्य दिव्यांग विद्यार्थियों को खेलों में समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य की खेल नीति में संशोधन किया जाएगा ताकि दिव्यांगजनों को हर क्षेत्र में विकास के अवसर मिल सकें।गोविंद सिंह ठाकुर हिमाचल में पहली बार स्वयंसेवी संस्था उमंग फाऊंडेशन द्वारा शिमला जिले की बल्देहयां पंचायत में दृष्टिबाधित, मूक-बधिर एवं अन्य दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आयोजित विशेष वन महोत्सव की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, संजौली महाविद्यालय, ढली स्थित विशेष स्कूल और पोर्टमोर स्कूल के 200 दिव्यांग विद्यार्थियों ने, फाऊंडेशन के सदस्यों और वन विभाग के सहयोग से करीब 250 देवदार के पौधे लगाए। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने और दो मिनट का मौन रखने से हुई। कार्यक्रम में राज्य बाल कल्याण परिषद् की महासचिव पायल वैद्य भी शामिल हुईं।वन मंत्री ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने और समाज की मुख्यधारा में लाने में सहायता प्रदान करने के प्रो. श्रीवास्तव और उनकी संस्था एक अनुकरणीय कार्य कर रही है। उन्होनें दिव्यांग विद्यार्थियों और युवाओं को समान भागीदारी देने के लिए राज्य की युवा नीति और खेल नीति में संशोधन करने की घोषणा की।

    वन मंत्री ने पहला पौधा पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज की स्मृति में रोपते हुए कहा कि यह वन महोत्सव उनकी स्मृति को समर्पित है।गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि दृष्टिबाधित एवं अन्य दिव्यांग व्यक्ति समाज में समान योगदान कर सकते हैं बशर्ते उन्हें इसके लिए पूरा मौका दिया जाए। उन्होंने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में सहायता के लिए फाऊंडेशन को 15 लैपटॉप देने की घोषणा की।इस अवसर पर उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने कहा कि उनका उद्देश्य दिव्यांग विद्यार्थियों की क्षमताओं को सरकार एवं समाज के सामने लाकर उन्हें न्याय दिलाना है। वन मंत्री ने इस अवसर पर विख्यात गायिका एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की दृष्टिबाधित विद्यार्थी मुस्कान को शाल एवं हिमाचली टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया। उन्होनें उमंग फाऊंडेशन को दिव्यांग बच्चो के लिये अपनी ओर से 50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम का संचालन दिव्यांग विद्यार्थियो ने किया।इस अवसर पर बल्देयां पंचायत के प्रधान विक्रम सिंह के अलावा वन विभाग एवं परिवहन विभाग के वरिष्ठ अफसर भी उपस्थित थे। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.