Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»राज्य सरकार स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री
    ताजा समाचार

    राज्य सरकार स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

    By adminawJune 3, 2019
    Facebook WhatsApp

    डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में जल्द ही हेपटॉलाजी और गैट्ोएंटरोलॉजी के दो विभाग स्थापित किए जाएंगे, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुंचेगा। इस मेडिकल कॉलेज में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि इस कॉलेज को देश के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में शामिल किया जा सके। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत सांय जिला कांगड़ा के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में 17वें वार्षिक अन्तर कॉलेज कार्निवल ‘कॉनेक्शस-2019’ में सम्बोधित करते हुए कही।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकारी क्षेत्र में छः मेडिकल कॉलेजों के अलावा एक निजी मेडिकल कॉलेज भी है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त केन्द्र सरकार ने प्रदेश के जिला बिलासपुर में बनने वाले एम्स के लिए 1300 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इन मौजूदा स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत योजना’ शुरू की है, जिसके तहत देश के लगभग 50 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत न आने वाले सभी परिवारों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए ‘हिम केयर योजना’ आरम्भ की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मेडिकल छात्रों को गुणात्मक मैडिकल शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए मण्डी के नेरचौक में एक मेडिकल विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का लगभग डेढ वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है तथा इस अवधि के दौरान प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में राज्य सरकार का एकमात्र लक्ष्य प्रदेश में अभी तक उपेक्षित क्षेत्रों पर विशेष बल देकर राज्य के सभी क्षेत्रों का सन्तुलित विकास करना रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की प्राथमिक भूमिका है कि वे कल के बेहतर नागरिक बनने के लिए अच्छी शिक्षा ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को कौशल प्राप्त करके वो कार्य करने चाहिए, जिसकी देश की आर्थिकी को आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सम्पूर्ण सफलता युवाओं पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्र को परिवर्तित कर बेहतर बनाने की शक्ति है। युवा जुझारू होने के कारण अन्य नागरिकों का सही दिशा में नेतृत्व करने की भी क्षमता रखते हैं।

    छात्रों द्वारा मादक द्रव्यों के सेवन और इसके दुष्परिणामों के बारे में प्रस्तुत किया गए नाटक की सराहना करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश के युवा नशे की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, जोकि चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नशे से हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य को खतरा है। उन्होंने युवाओं से नशाखोरी के खिलाफ लड़कर नशे के जाल से बाहर निकलने में युवाओं की मद्द करने के लिए आगे आने का आग्रह किया।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि शिक्षा, रोजगार व सशक्तिकरण राष्ट्र की प्रगति में प्रमुख योगदान देते हैं तथा यह निर्भर करता है कि युवा कितने शिक्षित और सशक्त हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और बुद्धिमता को सही दिशा देना और उनकी क्षमता के अनुरूप उन्हें रोज़गार के अवसर प्रदान करना महत्वपूर्ण है अन्यथा वे जीवन में गलत रास्ते पर चल सकते हैं।

    मुख्यमंत्री ने एमबीबीएस के छात्रों की छात्रवृति को 15000 रुपये से बढ़ाकर 17000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की है। उन्होंने कॉलेज के सभागार में नवीनतम ऑडियो वीडियो प्रणाली स्थापित करने के लिए 1.50 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि परिसर में छात्रों की सुविधा के लिए जल्द ही रेडियोग्राफर के पदों को भरा जाएगा और दो बसें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी विभाग भी मजबूत किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर कॉलेज के शैक्षणिक उपलब्धियां प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने अन्य पाठ्यक्रमों और खेल गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए।

    इससे पूर्व, मीडिया से कार्यक्रम के दौरान बातचीत करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के लोगों को गुणवत्ता स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज को राज्य का प्रमुख मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी। मीडिया के अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उचित विचार के बाद उचित समय पर मंत्रिमण्डल का विस्तार किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.