Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जनमंच कार्यक्रम में प्राप्त कुल 290 मामले में से 110 मामलों का निपटारा मौके पर किया
    हिमाचल प्रदेश

    जनमंच कार्यक्रम में प्राप्त कुल 290 मामले में से 110 मामलों का निपटारा मौके पर किया

    By adminawJune 16, 2019
    Facebook WhatsApp

    जनमंच में प्राप्त शिकायतों को दस दिन में निपटारा करें अधिकारी -डॉ0 बिंदल बागथन (पच्छाद)। सिरमौर जिला के पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के विकास खण्ड पच्छाद के गांव बागथन में रविवार को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने की । इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबधित कुल 290 मामले प्राप्त हुए जिनमें से 110 मामलों का निपटारा मौके पर किया गया जबकि शेष 180 मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए संबधित विभाग को भेजे गए ।इस मौके पर संबोधित करते हुए डॉ0 बिंदल ने बताया कि जनमंच प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है । उन्होने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के उपरांत प्रदेश सरकार द्वारा इस कार्यक्रम को पुनः आरंभ किया गया है ताकि लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का निपटारा मौके पर हो सके ।

    उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनमंच में लोगों द्वारा उठाए गए मुददों को गंभीरता से लें और जिन विभागों को मामले प्रेषित किए गए है उनका दस दिन के भीतर समाधान करना सुनिश्चित करें । उन्होने कहा कि जनता व सरकार के मध्य दूरियों को पाटने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा जनमंच कार्यक्रम आरंभ किया गया है जोकि प्रदेश के लोगों के लिए अपनी समस्या के निराकरण के लिए वरदान साबित हो रहा है ।डॉ0 बिंदल ने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा भरसक प्रत्यन किए जा रहे हैं । उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए धरातल पर लाने के लिए इन दिनों विदेश के भ्रमण पर है और विभिन्न देशों के उद्यमियों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित कर रहें हैं । उन्होने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश और औद्योगिकीकरण होने से राज्य के बेरोजगार युवाओं को जहां रोजगार के अवसर उपलब्ध होगें वहीं पर स्थानीय लोगों को परोक्ष एवं अपरोक्ष रूप में स्वरोजगार के अवसर सृजित होगें ।

    डॉ0 बिंदल ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 डॉ0 वाईएस परमार बागथन क्षेत्र के चनालग के रहने वाले थे जिनके इस गृह क्षेत्र में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन होना एक महत्वपूर्ण विषय है। उन्होने कहा कि जनमंच कार्यक्रम में अधिकांश बिजली, पानी, स्वास्थ्य , सड़कें, शिक्षा से संबधी शिकायतें प्राप्त हुई है। उन्होने विशेषकर विद्युत बोर्ड, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाए और विशेषकर गर्मियों के मौसम में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल मुहैया करवाया जाए ।इससे पहले सांसद लोकसभा श्री सुरेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि बतौर विधायक उनके द्वारा अनेक योजनओं को प्रदेश सरकार से स्वीकृत करवाकर धरातल पर उतारा गया है जिससे पच्छाद के अनेक गांव में लोगों की विशेषकर पानी, बिजली की समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित हुआ है । उन्होने कहा कि पच्छाद क्षेत्र के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी ।

    इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर ललित जैन द्वारा जनमंच में आए आवेदनों को क्रमवार मुख्य अतिथि के समक्ष प्रस्तुत किया गया । उन्होने कहा कि जनमंच कार्यक्रम के दस दिन उपरांत लंबित पड़े आवेदनों की समीक्षा की जाएगी ताकि लोगों की शिकायतों व समस्याओं का समाधान समय पर सुनिश्चित हो सके ।इस मौके पर हिप्र कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष श्री बलदेव भंडारी, पुलिस अधीक्षक अजय शर्मा, आदेशक होमगार्ड राकेश सिंह, एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा, बीडीओ पच्छाद मेजर शशांक गुप्ता, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण महेश सिंधल, अधीक्षण अभियंता आईपीएच जोगिन्द्र चौहान, अधीक्षण अभियंता विद्युत मनोज उप्रेती, पंचायत समिति नाहन की अध्यक्षा कविता चौहान सहित जिला व उप मण्डल राजगढ़ के विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.