Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»पांवटा-कोटापाब बस सेवा आरंभ
    ताजा समाचार

    पांवटा-कोटापाब बस सेवा आरंभ

    By adminawJuly 8, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम श्री बलदेव तोमर ने सोमवार को शिलाई के दूरदराज गांव कोटापाब के लिए पांवटा से चलने वाली एचआरटीसी बस सेवा को सठोड़ गांव के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया । इस बस के आरंभ होने से सठोड़ व इसके आसपास के अनेक गांव के किसानों को अपने उत्पाद मण्डियों तक पहूंचाने में सुविधा मिलेगी ।
    इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए बलदेव तोमर ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में शिलाई क्षेत्र के लिए करोड़ों रूपये की विकासात्मक परियोजनाऐं स्वीकृत की गई है जिनको धरातल पर उतारने के लिए कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं । उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर द्वारा अपने गत दिनों शिलाई प्रवास के दौरान जो घोषणाऐं की थी उन सभी को पूरा कर दिया गया है ।
    उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिलाई में आईपीएच विभाग का मण्डल और रोनहाट में उप मण्डल कार्यालय खोला गया है । इसके अतिरिक्त शिलाई में जूडिशियल मेजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की न्यायिक अदालत खोली गई है जोकि शिलाई निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है । उन्होने कहा कि इससे पहले शिलाई क्षेत्र के लोगों को अदालती मामलों के लिए पांवटा जाना पड़ता था और शिलाई में जूडिशियल कोर्ट खुलने से लोगों की समय व धन की बचत हुई है । इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा अग्निशमन कार्यालय भी खोला गया है।

    बलदेव तोमर ने लोगों की मांग पर सखोली पंचायत के गांव सठोड़ से पारवा गांव तक सड़क निर्माण के लिए दस लाख रूपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की । इसके अतिरिक्त उन्होने सठोड़ में सांझा आंगन के निर्माण के लिए तीन लाख रूपये देने की घोषणा की ।
    सठोड़ गांव पहूंचने पर श्री बलदेव तोमर का स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया ।इस मौके पर शिलाई भाजपा मण्डलाध्यक्ष सूरत चौहान, रंगी लाल पुंडीर, गोपाल सिंह,उप प्रधान रामानंद चौहान, रमेश इंद्र सिंह सहित शिलाई उप मण्डल के अनेक अधिकारी उपस्थित थे ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.