Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने लागू की तीन छात्रवृत्ति योजनाएं
    हिमाचल प्रदेश

    दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने लागू की तीन छात्रवृत्ति योजनाएं

    By adminawAugust 9, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। उच्च शिक्षा निदेशालय के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीडब्ल्यूपीडब्ल्यूडी) ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) और अंब्रेला योजना ‘स्कॉलरशिप फॉर स्टूडेंटस विद डिस्एबिलिटीस’ के अंतर्गत 241 चिन्हित संस्थानों में तीन छात्रवृत्ति योजनाएं लागू की है, जिनमें 9वीं और 10वीं कक्षा के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति, 11वीं कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर तक पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा जैसी उच्चत्तर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति शामिल है।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल में 15 जुलाई, 2019 से पंजीकरण शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए पंजीकरण तथा आवेदन ज़मा कराने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर, 2019 है। पोस्ट-मैट्रिक और उच्चत्तर शिक्षा की छात्रवृत्ति के लिए पंजीकरण तथा आवेदन ज़मा कराने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर, 2019 है।

    उन्होंने जानकारी दी कि विद्यालयों, संस्थानों और महाविद्यालयों द्वारा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए प्रथम स्तरीय सत्यापन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर, 2019 और महाविद्यालय और संस्थानों द्वारा पोस्ट-मैट्रिक तथा उच्चत्तर शिक्षा छात्रवृत्ति के लिए प्रथम स्तर सत्यापन की अंतिम तिथि 15 नवम्बर, 2019 है।

    उन्होंने जानकारी दी कि राज्य नोडल अधिकारी द्वारा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए द्वितीय स्तरीय सत्यापन की अंतिम तिथि 15 नवम्बर, 2019 है और उच्चत्तर कक्षा छात्रवृत्ति के लिए अंतिम तिथि 30 नवम्बर, 2019 है।

    उन्होंने जानकारी दी कि आवेदक को अपना आवेदन ऑनलाइन ज़मा करवाना होगा और विद्यालयों, संस्थानों, महाविद्यालयों द्वारा ऑनलाइन ही आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण प्रक्रिया द्वारा सीधा लाभार्थी के बैंक खाते में किया जाएगा। योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आवेदक विभाग की वेबसाईट www.disabilityaffairs.gov.in  से प्राप्त कर सकते है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.