नाहन। जनमंच कार्यक्रम प्रदेश सरकार का एक महत्वकाशी कार्यक्रम है जिसमें अधिकारी लोगो द्वारा उठाई गई समस्याओं को गम्भीरता से ले तथा वह दायित्व का निर्वाहन पूरी लग्न व निष्ठा से करें।
यह निर्देश सिचाई एंव जन स्वास्थ्य,सैनिक कल्याण तथा बागवानी मंत्री श्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने आज यहां बचत भवन के सभागार में जिला सिरमौर में अभी तक आयोजित किए गए 12 जनमंच कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिये।
श्री ठाकुर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अभी तक आयोजित 12 जनमंचों में पंजीकृत सभी समस्याओं के निराकरण की प्रतियां प्रेषित करें तथा इस सम्बन्ध में प्रार्थी को भी सूचित करेें। उन्होने कहा कि अधिकारी अपने दायित्व का निर्वाहन पूरी तनमयता के साथ करें तथा गलत रिर्पोट प्रस्तुत न करें । उन्होने कहा कि अधिकारी विकास कार्यो की गुणवता तथा उसे समयबद्ध करना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रिंयका वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र ठाकुर, अतिरिक्त विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
