शिमला। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के मुख्य महाप्रबंधक निलय डी. कपूर ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से भेंट की।
बैठक के दौरान, राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है, जहां की आर्थिकी कृषि व संबंधित गतिविधियों पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड राज्य में कृषि आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिए अधिक योगदान दे सकता है। उन्होंने प्रदेश में किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ाने व स्वयं सहायता समूहों के पूर्ण डिजीटेलाइजेशन पर बल दिया। उन्होंने जनजातीय विकास पर बल देते हुए कहा कि बैंक अपनी वित्तपोषण गतिविधियों के माध्यम से इस दिशा में सहयोग कर सकता है। उन्होंने ग्रामीण अधोसंरचना विकास को और सुदृढ़ करने के लिए सहयोग का भी आग्रह किया।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य में विपणन संबंधी गतिविधियों के लिए नाबार्ड सहयोग करे ताकि कृषि उत्पाद के विक्रय के लिए किसानों को उचित व्यवस्था उपलब्ध हो सके।
निलय डी. कपूर ने इस मौके पर राज्यपाल को नाबार्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया तथा ग्रामीण आर्थिकी के विकास के लिए कार्यान्वित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
Breakng
- नाहन के चम्बा ग्राउंड में 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र, नाहन में योग शिविर आयोजित हुआ
- उपाध्यक्ष विधानसभा ने किया लगभग 40 लाख से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला के 5 कमरों का उदघाटन
- पर्यावरण संरक्षण एवं योग से ही की जा सकती है स्वास्थ्य की रक्षा : डॉ. जसप्रीत कौर
- पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में अनियमितता बरती गई इसे तुरंत निरस्त किया जाए : प्रताप सिंह रावत
- कानसर स्कूल में पारंपरिक व्यंजनों की महक में बच्चों ने सजाई खाद्य प्रदर्शनी
Saturday, June 21