सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्प है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र में पशु अस्पताल कुनिहार में 6.5 लाख की लागत से स्थापित दुग्ध जांच प्रयोगशाला का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर ज़िला के 12 दुग्ध उत्पादकों को स्मार्ट मिल्क वेटिंग किट प्रदान की। संजय अवस्थी ने कहा कि दुग्ध जांच प्रयोगशाला से ज़िला के दुग्ध उत्पादकों को लाभ मिलेगा तथा दूध की गुणवत्ता की जांच करने में सुविधा उपलब्ध होगी। इससे पशुपालकों…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा पॉलिसी के प्रावधानों को लागू करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला सिरमौर के सभी उपमंडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सभी रोड सेफ्टी क्लब सक्रिय करने और आमजन व शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए विशेष जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की सभी उपमंडल अधिकारी अपने स्तर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिकों ने अब हिमाचल के पहाड़ों, जंगलों और जलस्रोतों को बचाने की लड़ाई छेड़ दी है। उनका सवाल साफ है कि जब विकास और खनन के नाम पर पहाड़ों का सीना छलनी होगा, जलस्रोत प्रभावित होंगे और धार्मिक स्थलों से लेकर स्कूलों तक की सुरक्षा पर खतरा मंडराएगा, तो इसकी जवाबदेही कौन लेगा? इसी मुद्दे पर पहाड़ी समाज पर्यावरणी कवच फाउंडेशन और वसुंधरा संरक्षण समिति, संगड़ाह ने सरकार और संबंधित विभागों से जवाब मांगते हुए संघर्ष तेज करने का ऐलान किया है। शुक्रवार को नाहन में…
नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री विनय कुमार ने आज सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा शिविर आयोजित कर लोगों को सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाई गई तथा उनकी समस्याओं एवं मांगों को सुना गया। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री विनय कुमार ने कहा कि सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार और जनता के बीच की दूरी को कम करना तथा जनसमस्याओं का समाधान लोगों के घर-द्वार पर सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज ज़िला सोलन के नया सवेरा मॉडल कलस्टर लेवल फेडरेशन ढेडघराट तथा सलोगड़ा के नया सवेरा संकुल स्तरीय संघ बसाल के अंतर्गत टोमेटो प्यूरी इकाइयों का शुभारम्भ किया। उन्होंने इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूहों को इन इकाइयों के विधिवत शुभारम्भ के लिए बधाई देते हुए आशा जताई कि यह उद्यम क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान सिद्ध होने के साथ-साथ महिलाओं की आर्थिकी को सशक्त कर क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे। डॉ. शांडिल ने…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक समय में नई तकनीक की जानकारी और कौशल उन्नयन के माध्यम से बेहतर रोज़गार और स्वरोज़गार प्राप्त किया जा सकता है। डॉ. शांडिल आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि कौशल विकास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि नई तकनीक और कौशल का सम्बन्ध युवाओं के लिए बेहतर जीवन के द्वार खोल सकता है। उन्होंने कहा कि कौशल उन्नयन निरंतर प्रक्रिया…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के पांवटा साहिब एलआईसी ब्रांच में एलआईसी ऑफ इंडिया द्वारा स्टाफ बीमा सखी और रूरल करियर एडवाइजर (अप्रेंटिस) के 100 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने बताया कि इंटरव्यू 17 अक्तूबर, 2026 को सुबह 10ः30 बजे सब-ऑफिस एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, पांवटा साहिब में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि महिला करियर एजेंट (बीमा सखी) के 50 पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी जो 10वीं पास हो और जिनकी आयु 18 से 70 वर्ष हो आवेदन कर सकती है। चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- नवरात्र के प्रथम दिन भी शिव मंदिर परिसर को हजारों दीपों से रोशन किया गया था। अब अष्टमी और चौदस की विशेष महाआरती के दौरान दीपों की रोशनी से शिव मंदिर और आसपास का क्षेत्र जगमगाएगा। मंत्रोच्चारण के बीच होने वाली महाआरती में माता बाला सुंदरी के श्रद्धालुओं के साथ मंदिर न्यास के पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी भाग लेंगे। पिछले वर्ष आठ हजार दीपों से हुई थी महाआरती महामाया माता बाला सुंदरी मंदिर में पिछले वर्ष नवरात्र के दौरान पहली बार शिव-गौरा महाआरती का आयोजन किया गया था। तत्कालीन एसडीएम राजीव शांख्यान की…