शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दैनिक जागरण समाचार पत्र के हमीरपुर जिला ब्यूरो प्रमुख रणबीर ठाकुर के पिता रूपलाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस दुःख की घड़ी से उबरने की शक्ति प्रदान करने तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की है। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन ने भी उनके निधन पर दुःख जताया है और शोकग्रस्त परिजनों के साथ संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Author: Himachal Varta
नाहन। भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला सिरमौर द्वारा जिला परिषद भवन नाहन में आगामी 12 मार्च 2020 को प्रातः 10.30 बजे जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी करेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिला सिरमौर के लोकनृत्यों, संगीत,गायन व वादन आदि परम्परा का पुरातन स्वरूप बनाए रखना तथा विभिन्न सांस्कृतिक दलों, गायकों व वादकों में स्वच्छ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा कर जिला की लोक संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान…
नाहन। निदेशक ग्रामीण विकास विभाग शिमला द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अतंर्गत विकास खण्ड नाहन में गठित स्वयं सहायता समूह को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय नाहन में तीन दिवसीय बोर्ड लेखन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। खण्ड विकास अधिकारी नाहन अनूप शर्मा ने प्रशिक्षण शिविर बारे जानकारी देते हुए बताया कि 3 से 5 मार्च, 2020 तक आयोजित बोर्ड लेखन प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को अतिरिक्त आय के अवसर प्रदान करना है ताकि वह स्वावलम्बी बन सके और अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सके। उन्होंने बताया कि…
आपातकाल अवधि के दौरान राजनीतिक व सामाजिक कारणों से बंदी रहे व्यक्तियों को हिमाचल सरकार देगी 11 हजार रुपये की सम्मान राशि नाहन। प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि योजना – 2019 आरंभ की गई है जिसमें आपातकाल अवधि के दौरान प्रजातंत्र के अस्तित्व को बचाने एवं जनता के मौलिक अधिकारों के संरक्षण हेतु सक्रिय रूप से आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम (मीसा) व डी0आई0सी0 के अन्तर्गत 25.06.1975 से 21.03.1977 तक राजनीतिक व सामाजिक कारणों के लिए जो लोग जेल गए थे उन सभी पात्र व्यक्तियों को प्रदेश सरकार लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि योजना-2019 के तहत प्रतिमाह 11…
शिमला। हिमाचल प्रदेश की मुख्य आयकर आयुक्त सुखविन्दर खन्ना ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट कर उन्हें केन्द्र सरकार की नई योजना ‘विवाद से विश्वास-2020’ के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य लक्ष्य सार्वजनिक उपक्रमों और अन्य करदाताओं के साथ मुकदमेबाजी कम करना है, क्योंकि नई प्रत्यक्ष कर योजना राजस्व के बदले कर में कुछ राहत प्रदान करती है और प्रत्यक्ष करों में मुकदमबाजी को कम करने का आश्वासन भी देती है। श्रीमती खन्ना ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य लम्बित विवादों को हल करना है। कर विभाग अथवा करदाता द्वारा…
शिमला। लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मिल्कफेड के उत्पादों को प्रदर्शित व बिक्री करने के लिए आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की उपस्थिति में मिल्कफेड और सीएसई ई-गवर्नेंस सर्विसिज इंडिया लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर बताया कि प्रथम चरण में 100 लोक मित्र केंद्राें में मिल्कफेड के उत्पादों को बेचा जाएगा। इस सुविधा के अंतर्गत सभी 4,500 लोक मित्र केंद्रों को लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को मिल्कफेड के विभिन्न उत्पाद उनके घरों के नजदीक उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 नोवेल कोरोनावायरस से निपटने की तैयारी का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने कहा, “कोविड-19 नोवेल कोरोनावायरस के मद्देनजर तैयारी की गहन समीक्षा की। भारत आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग से लेकर तुरंत चिकित्सा प्रदान करने तक की समस्त गतिविधियों के लिए विभिन्न मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हमें साथ मिलकर काम करने और आत्मसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छोटे लेकिन महत्वपूर्ण उपाय करने की जरूरत है।”
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रविवार शाम चंडीगढ़ में हिमाचल अकादमी से पुरस्कृत साहित्यकार गुरमीत बेदी द्वारा ज्योतिष पर लिखी गई शोध पुस्तक ‘एस्ट्रोलाॅजी एक विज्ञान’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्योतिष एक प्राचीन विज्ञान है, जिसमें ग्रह, नक्षत्र और खगोलीय पिंडों के बारे में बहुत सटीक गणनाएं करके प्रामाणिक जानकारियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि वेदों को ज्योतिष की छठी आंख कहा गया है और भारतीय ऋषि-मुनियों व मनीषियों ने ज्योतिष पर कई महत्वपूर्ण ग्रंथ लिख कर इस विधा को और समृद्ध किया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त की कि साहित्य की…