सभा ने कहा इन दोनों ने समुदाय का गौरव बढ़ाया है नाहन। नाहन के समीप पानीपत-मझौली गांव के निवासी एडवोकेट सुनील दत्त ठाकुर को सिरमौर बार एसोएिशन के अध्यक्ष बनने पर सिरमौर जिला गोरखा सभा ने बधाई दी है। सभा ने कैंट निवासी ईश्वर बिष्ट को बार एसोएिएशन का कोषाध्यक्ष बनने पर भी अपनी बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि जिला बार एसोसिएशन को कानूनी प्रक्रिया में कार्यरत एडवोकेट वर्ग की सबसे महत्पूर्ण और विशिष्ट संस्थान माना जाता है। सिरमौर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील दत्त ठाकुर ने सर्वप्रथम जाबल का बाग माध्यमिक स्कूल और बाद में शमशेर व.मा.पा. से…
Author: Himachal Varta
बजट प्रतिक्रिया डा. राजीव बिंदल, विधायक नाहन एवं अध्यक्षा भाजपा, हि.प्र. नाहन। आज हिमाचल प्रदेश विधान सभा में श्री जय राम ठाकुर माननीय मुख्य मंत्री द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए बजट अनुमान प्रस्तुत किए गए। श्री जय राम ठाकुर जी का यह तीसरा बजट हिमाचल प्रदेश के विकास को नई उड़ान देता हुआ दिखाई पड़ता है। जहां वर्ष 2020-21 को स्वर्ण जंयती वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय किया गया अर्थात हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्य के रूप में 50 वर्ष पूर्व अस्तित्व में आया था। इस वर्ष अनेक प्रकार से हिमाचल प्रदेश के सामान्य जनमानस को लाभ देने का…
14 मार्च को बोलियों पंचायत से उपायुक्त करेंगे अभियान की शुरूआत नाहन। जिला सिरमौर को स्वच्छ बनाने के अपने लक्ष्य की ओर एक ओर कदम बढ़ाते हुए जिला प्रशासन द्वारा 14 मार्च, 2020 को स्वच्छ मारकण्डे अभियान की शुरूआत की जाएगी जिसमें 7 पंचायतों के लगभग 2 हजार लोग व विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होकर मारकण्डे नदी की सफाई करेंगे। इस आश्य की जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां आयोजित एक बैठक में दी। उन्हाेंने बताया कि हिमाचल प्रदेश की 7 प्रदूषित नदियों में मारकण्डे नदी भी शामिल है और इस नदी को प्रदूषण मुक्त करना जिला प्रशासन…
उपायुक्त ने लाभार्थियों से की अपील योजना का लाभ लेने के लिए सावधानी से भरे अपना डाटा नाहन। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पात्रता के लिए 2 हैक्टेयर भूमि वाले किसानों को लाभान्वित किया जाना था लेकिन वर्तमान में सरकार ने इस शर्त को हटाते हुए ने सभी किसानों को इस योजना का पूर्ण लाभ दिया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परूथी ने देते हुए बताया कि 24 फरवरी, 2019 को जब प्रधानमंत्री द्वारा इस योजना का शुभारम्भ किया गया था तब यह योजना केवल 12 करोड़ किसानों के लिए थी। उन्होने बताया कि भारत सरकार ने किसानों…
शिमला। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और कृषि मंत्री डा. रामलाल मारकंडा ने आज विधानसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए कहा है कि इस बजट में समाज के सभी वर्गाें के हितों का ध्यान रखा गया है और यह प्रदेश को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाईयों की ओर लेकर जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के लिए रोज़गार व स्वरोज़गार के अपार अवसर सृजित करने के उद्देश्य से कौशल विकास और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया गया है। इसी प्रकार, किसानों, बागवानों, निर्धन व…
नाहन। कम्पनी यदि बंद हो रही हो तो कामगारों को कम्पनी से निकालने से 60 दिन पहले नोटिस देना अनिवार्य है तथा बिना कारण बताए कम्पनी किसी भी कामगार को नही निकाल सकती। यह जानकारी आज औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के खैरी में कामगारों के लिए मुुफ्त कानुनी सलाह शिविर के आयोजन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाहन श्री बसन्त वर्मा ने दी। इस शिविर में औद्योगिक विवाद अधिनियम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी उन्होंने बताया कि किसी कम्पनी द्वारा कामगार का उत्पीडन किया जाता है तो वह श्रम न्यायालय में न्याय हेतु जिला विधिक…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विज्ञानियों का आह्वान किया है कि वे अपना अनुसंधान सीधा किसानों तक पहंुचाएं और उन्हें लाभान्वित करने के लिए नई तकनीकों का प्रयोग करें। वह आज सोलन जिला के डाॅ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के 10वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर 22 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और अन्य विद्यार्थियों को डिग्रियां भी वितरित की। दीक्षांत समारोह में कुल 1104 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। राज्यपाल ने कहा कि विज्ञानिक शोध केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका इस्तेमाल किसानों की समस्याओं के समाधान…
शिमला। राज्य सभा चुनाव-2020 के दृष्टिगत सभी प्रकार की शिकायतें प्राप्त करने के लिए प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के शिमला स्थित कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सभा चुनाव से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की शिकायतों जैसे मतदाताओं को लुभाने के लिए धन अथवा किसी वस्तु का प्रलोभन, किसी प्रकार की चेतावनी, मतदाता को अपने मताधिकार से रोकने का दबाव, सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग अथवा चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों के साथ दुव्र्यवहार आदि प्राप्त करने के लिए यह नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। प्रवक्ता…