नाहन। शनिवार सुबह करीब सवा 10 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार का काफिला मालरोड पर एक ढ़ाबे के सामने रुक गया। भाजपा के दिग्गज नेता की नजरें अपने 47 साल पुराने दोस्त देवेंद्र चौधरी को तलाश रही थी। हर कोई यह जानने को उत्सुक था कि आखिर शांता कुमार व देवेंद्र चौधरी के बीच क्या संबंध रहे हैं। सवालों का जवाब तलाशने पर पता चला कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार की शहर में ढ़ाबा चलाने वाले देवेंद्र चौधरी से 1972 में दोस्ती हुई थी। संयोग से 1975 में एमरजेंसी के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री को नाहन की ही…
Author: Himachal Varta
नाहन। हिमाचल के पूर्व मुख्य मंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने आज यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 1975 में पूरे भारत वर्ष में आपतकालीन की घोषणा ही उस समय की प्रधान मंत्री इन्द्रा गान्धी की अवैध थी जिस कारण देश के सभी विपक्ष के नेताओं को जेल में जबरन ठोंस दिया। उन्होने कहा कि उस समय अटल बिहारी वाजपाई के सााथ कई अन्य नेताओं को भी जेल में डाला गया जिन में कर्मचारी संगठनो के अतिरिक्त पत्रकार भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि वह समय एक बहुत ही दुखद समय था और सभी कानूनों को…
अरसे बाद भाजपा दिग्गज रही श्यामा शर्मा के निवास पर उमडा ब्राह्मणों का हुजूम,, लंबे समय से ब्राह्मणों पर लगी राजनीतिक इमरजेंसी को जग गई है आजादी की आस नाहन। करीब एक दशक से ज्यादा समय के बाद नाहन का छोटा दीप कमल कहे जाने वाले भाजपा नेत्री के निवास स्थान पर जो भारी भीड़ नजर आई है उससे तो यह बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि जिला सिरमौर में अभी भी ब्राह्मण वर्ग श्यामा शर्मा में अपनी जमीन तलाश रहा है। संभवत कहा जा सकता है भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष में आस्था रखने वाला हाशिए पर रहा एक बड़ा धड़ा…
नाहन। नारी कोमल है कमजोर नहीं तथा हर महिला को हर एक दिन महिला दिवस की तरह आत्मविश्वास के साथ जीना चाहिए। जब तक हर घर में एक महिला दूसरी महिला का सम्मान और सहयोग नहीं करेगी तब तक समाज में महिला का विकास सम्भव नहीं होगा। यह उदगार अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर नाहन के जिला परिषद के सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हर घर में…
4 गिरफ़्तार, 40 लाख से अधिक नशीले पदार्थ बरामद, मथुरा में गोदाम पर मारा छापा चंडीगढ़। पंजाब पुलिस द्वारा नशों की सबसे बड़ी बरामदगी के साथ साईकोट्रोपिक नशों के ग़ैर-कानूनी कारोबार के साथ जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया गया है जिसमें चार व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया और 40,01,040 नशीली गोलियाँ /कैप्सूल /टीके ज़ब्त किये गए, जिसकी कीमत लगभग 4-5 करोड़ रुपए है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज यहाँ डी.जी.पी. पंजाब, श्री दिनकर गुप्ता ने बताया कि मसानी बाईपास लिंक रोड, सरस्वती कुंड, मथुरा (यू.पी.) में स्थित एक गोदाम पर बरनाला पुलिस की टीम ने छापा मारा…
केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा अकालियों के इशारे पर रीव्यू पटीशन दायर करने से अकालियों का सम्मिलन सिद्ध हुआ चंडीगढ़। बरगाड़ी बेअदबी केस में सी.बी.आई द्वारा रीव्यू पटीशन दायर करने पर सख्त प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज केंद्रीय जांच एजेंसी पर केंद्र सरकार में हिस्सेदार शिरोमणि अकाली दल के इशारे पर न्याय के राह पर अड़चनें बिछाने की कोशिशें करने के दोष लगाए हैं। मुख्यमंत्री ने पटीशन दायर करने के कदम को केस लटकाने की चाल बताया जिसका उद्देश्य बरगाड़ी केस की जांच में रुकावटें पैदा करना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अगस्त, 2018…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारी शक्ति’ की भावना को सलाम किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई। हम अपनी नारी शक्ति की भावना और उपलब्धियों को सलाम करते हैं। जैसा कि मैंने कुछ दिनों पहले कहा था कि मैं अब सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ रहा हूं। आज पूरे दिन 7 महिलाएं अपने जीवन के बारे में आपसे बातें साझा करेंगी और संभवत: वह मेरे सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए आपसे बातचीत भी करेंगी।’’
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं (वीमन अचीवर्स) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने जीवन की यात्रा उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से सुनाएंगी। देश भर की महिलाएं प्रधानमंत्री के ट्वीटर हैंडल पर अपने जीवन की कहानियां साझा कर रही हैं। जीवन के हर तबके की महिलाओं द्वारा साझा की जा रही कहानियां अनुकरणीय और प्रेरणादायी हैं।