नाहन। जिला सिरमौर के सभी नम्बरदारों को जल्द ही पहचान पत्र दिए जाएंगे। यह जानकारी आज उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आयोजित नम्बरदार महासंध सिरमौर की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी संबंधित तहसीलदार व नायब तहसीलदार को इस संबंध में जारी कर दिए जाएंगे। इस बैठक में उपायुक्त ने बताया कि जिला सिरमौर में वर्तमान में 41 नम्बरदार के पद रिक्त है जिनमें राजगढ में 9, पावंटा साहिब 23, पच्छाद 1, संगडाह 2, शिलाई 2 तथा नाहन में 4 पद खाली है तथा इन पदों को जल्द ही…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने फ्रांस विकास एजेंसी से द्विपक्षीय वित्त पोषण की स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार का धन्यवाद किया है, जिसके तहत प्रदेश में आपदा जोखिम न्यूनीकरण गतिविधियों के अंतर्गत परियोजना प्रस्ताव के लिए 650 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त मंत्रालय, आर्थिक मामलों के विभाग (एफबी एंड एडीबी प्रभाग) भारत सरकार ने अपनी 104वीं स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के मुख्य उद्देश्य विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकम्प, भू-स्खलन, बाढ़, जलवायु बदलाव आदि…
ददाहू। आज ग्राम पंचायत ददाहू में आईसीडीएस विभाग द्वारा आयोजित साक्षरता अभियान के दौरान एसएचओ देवी सिंह थाना रेणुका जी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्थानीय महिलाओं व डिग्री कालेज ददाहू की छात्राएं जिनमें करीब 140 महिलाओं व लड़कियों द्वारा भाग लिया गया। जिसमें महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम करने के लिए बनाए गए विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा किसी को मुसीबत व आपातकाल के समय में 112 नम्बर पर कॉल करने तथा इसके अलावा विभिन्न हेल्पलाईनों की जानकारी दी गई । इसके अलावा पुलिस विभाग द्वारा समाज से नशे को दूर करने वाला चलाए गए…
नाहन। जो युवक मण्डल सक्रिय नहीं है उनका पंजीकरण रद्द किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने नेहरू युवा केन्द्र की जिला स्तरीय युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की वार्षिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दीं। उन्हाेंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में युवाओं को कैरियर कॉउसलिंग दी जाए और युवाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण शिविर चलाया जाए ताकि युवाओं में आत्म सम्मान, आत्म-निर्भरता के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व का विकास किया जाए। इस समीक्षा बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के नेहरू युवक मण्डलों के सदस्यों को सक्रिय रखने के…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मण्डी जिला के सुन्दरनगर के बाॅक्सिंग खिलाड़ी आशीष चैधरी को ओलम्पिक क्वालीफायर मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आशीष चैधरी आगामी मुकाबलों में और अच्छा प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने आशीष चैधरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ.आर.के. परूथी ने कहा कि शहर वासियों के आग्रह पर चम्बा मैदान नाहन को प्रातः 6 बजे से 8ः30 बजे व सांय 3 बजे से 7 बजे तक खेल कुद के लिए खोला जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह चम्बा मैदान में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे और नए बने इण्डोर स्टेडियम को नुकसान न पहुंचाए। उन्होने बताया कि आगामी दिनों में इण्डोर स्टेडियम के उदघाटन के बाद इस मैदान को पूर्ण कालिन खुला रखने का विचार किया जाएगा।
नाहन। कल होली का त्योहार है और लोग रंगों का प्रयोग कर एक-दूसरे को रंग लगाएंगे। यह आम बात है कि देश में इन दिनों सभी प्रकार के रंग चीन से आ रहे हैं जिस का सीधा सम्बन्ध कोरोना की गम्भीर बीमारी से माना जा रहा है। जो रंग चीन से आ रहे हैं अगर कोई भी प्रयोग में आ रहे है उनके शरीर पर लगाने से कोरोना बीमारी किसी को भी हो सकती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार चीन से आए रंगों को कोई भी प्रयोग में नहीं लाए जिससे इस गम्भीर बीमारी का शिकार होना…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने होली उत्सव पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। बंडारू दत्तात्रेय ने अपने संदेश में कहा कि उमंगों से भरा होली उत्सव देश की विविध संस्कृति का परिचायक है और आपसी भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने आशा जताई कि यह उत्सव सभी के जीवन में उमंग और उल्लास लेकर आएगा। होली उत्सव पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के रंग हमारी विविध एवं बहु-सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और विविधता में एकता का संदेश देते हैं। जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि यह…