Author: Himachal Varta

     पांवटा साहिब/नाहन। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज ए0वी0एन0 रिजार्ट में भाजपा अध्यक्ष डा0 राजीव बिन्दल की अध्यक्षता में आरंभ हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ तदोपरांत वंदेमातरम तथा बैठक में आए हुए गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर, केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रभारी मंगल पाण्डेय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, सांसद रामस्वरूप शर्मा, सुरेश कश्यप, शिमला संसदीय क्षेत्र के पालक एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारी मंत्री डॉ0 राजीव सहजल, शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोतम…

Read More

जिला में 31 मार्च तक बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान शिक्षण संस्थानों की आगामी वार्षिक परीक्षाएं व अन्य परीक्षाएं शेड्यूल के अनुसार रहेगी जारी डीसी सिरमौर ने कोरोना वायरस के बचाव के लिए हाथ धोने की विशेष सुमन सुरक्षा प्रक्रिया अपनाने पर दिया बल नाहन। प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी करने के बाद जिला प्रशासन सिरमौर ने 31 मार्च, 2020 तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए गए है। इसके अतिरिक्त जिला में आयोजित होने वाले सभी आयोजनों जिसमे भीड या अधिक संख्या में लोगों के इक्कठे होने की…

Read More

डीसी सिरमौर के नेतृत्व में 23 कि0मी लम्बी मारकण्डा नदी की हुई सफाई नाहन। मारकण्डा नदी के आसपास बडी मात्रा में जल षोधक पौधे लगाए जाएंगे ताकि जल षोधक पौधे मारकण्डा नदी के दुषित पानी को षुद्व कर सके। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डाॅ.आर.के.परूथी ने आज मारकण्डा नदी को साफ करने के लिए जिला प्रषासन द्वारा चलाए गए स्वच्छ मारकण्डा सफाई अभियान के दौरान दी । उन्होंने बताया कि मारकंडा नदी लोगों की आस्था से जुड़ी हुई है मगर पिछले कई वर्षों से यह नदी लगातार  दुषित हो रही है यही कारण है कि हिमाचल प्रदेष की 7 प्रदूषित नदियों…

Read More

नाहन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 15 व 16 मार्च, 2020 को पांवटा साहिब में हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक में शिरकत करेगे। यह जानकारी आज यहां सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 15 मार्च को प्रातः 9ः15 बजे एवीएन रिसोट यमुनानगर रोड बातामण्डी में हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक में भाग लेगे। इसके पश्चात लोक निर्माण विश्राम गृह पांवटा साहिब में जनसमस्याओं को भी सुनेगे।

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मार्च के महीने में भी मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं। पहाड़ी इलाकों में अनेक स्थानों पर बर्फबारी व मैदानों में बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जनजातीय इलाकों में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। आलम यह है कि शिमला सहित चार जिलों का पारा माइनस में पहुंच गया है। आज सुबह बर्फबारी के कारण शिमला जिले के ऊपरी इलाकों में परिवहन व्यवस्था भी आंशिक तौर पर प्रभावित हुई। उधर, राज्य के मैदानी इलाकों में बीती रात कई जगह अंधड़ के साथ वर्षा हुई, जिससे बिजली…

Read More

पंचकूला। पंचकूला के शक्ति भवन में बृहस्पतिवार को हुई एक बैठक में निदेशक सतर्कता एचपीयूएस एवं अतिरिक्त पुलिस निदेशक कुलदीप सिंह सिहाग ने कहा कि वर्ष-2020 के पहले 2 माह में बिजली-पानी की चोरी पकड़ी और 25.87 करोड़ रुपये की रिकार्ड वसूली की गई है। सतर्कता एचपीयूएस के बिजली-पानी थाना ने पूरे प्रदेश में 22.03 करोड़ के बिजली चोरी के 10,343 मामले दर्ज किए हैं। पानी चोरी के 81 मामले दर्ज किये हैं। बैठक में कुलदीप सिंह सिहाग ने बताया कि पानी चोरी के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले साल पानी चोरी के रोहतक में 892 केस सामने आये थे।…

Read More

नाहन। उप रोजगार कार्यालय सराहां में 16 मार्च 2020 को मैसर्ज यूनाईटिड बिस्किट प्राईवेट लिमिटिड कालाआंब द्वारा कैम्पस इन्टरवयू का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी बलवन्त सिंह वर्मा ने बताया कि यह कैम्पस इन्टरव्यू सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा जिसमें कम्पनी को दसंवी और बाहरवीं पास 25 अभ्यार्थियों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा की कॉपी लेकर आए। अधिक जानकारी के लिए वह रोजगार कार्यालय नाहन के दूरभाष नम्बर 01702-222274 पर भी सम्पर्क कर सकते…

Read More

नाहन। अध्यक्ष जिला परिषद सिरमौर श्री दिलीप चौहान ने आज यहां जिला परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जिप सदस्यों द्वारा उठाए गए जनहित के मुददों को गंभीरता लें और जो समस्याऐं उनके क्षेत्राधिकार में आती हैं उनका निपटारा अविलंब किया जाए। इस बैठक में सदस्य सन्तोष कूपर ने जिला में अवैध नशे के बढ रहे कारोबार व पावंटा साहिब ग्रामीण क्षेत्र व नाहन ग्रामीण क्षेत्र में नशे के कारोबार को रोकने के लिए सदन में प्रस्ताव रखा और वन अधिकार कानून के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए राजस्व विभाग…

Read More