Author: Himachal Varta

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश में आमजन को बाजार से उचित मूल्यों पर दवाईयां, मास्क तथा सेनेटाईजर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के संदिग्धों की जानकारी के लिए दो हैल्पलाइन नंबर 8558893911 तथा 108 को चलाया जा रहा है। कोरोना वायरस के संदिग्ध की मोबाइल ट्रेकिंग के माध्यम से उसकी गतिविधियों पर भी नजर रखी जायेगी। हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा ने आज चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से राज्य के मंडलायुक्तों, उपायुक्तों मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व मन्त्री रिखी राम कौंडल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री कौंडल का मंगलवार प्रातः हृदय गति रूकने से निधन हो गया। उन्होंने पांच बार बिलासपुर ज़िला के झण्डुता विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह 1998-2003 तक सहकारिता राज्य मन्त्री रहे जबकि 1990-1992 और 2007-2012 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे। राज्यपाल ने कहा कि रिखी राम कौंडल एक ईमानदार राजनीतिज्ञ थे और प्रदेश के लिए दिए गए उनके योगदान को याद किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से शोकग्रस्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी कालेजों में पढ़ाने वाले प्रोफेसर अब किसी भी प्रकार के अवकाश के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन करेंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विभाग ने राज्य के सरकारी कालेजों में पढ़ाने वाले प्रोफेसरों को अगर चाइल्ड केयर/मैटरनिटी/एक्स्ट्रा ओरडीनरी/विदेश यात्रा के लिए अवकाश लेना होगा तो उनको ऑनलाइन माड्यूल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि यह सूचना जारी होने के बाद सभी प्रकार के अवकाश या एनओसी निदेशालय में केवल एमआईएस पोर्टल के माध्यम से स्वीकृत होंगे, व्यक्तिगत आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि कालेजों में पढ़ाने वाले…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की 100 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश की प्रगति के लिए शेख मुजीबुर रहमान के साहस और अमिट योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। श्री मोदी आज शाम वीडियो लिंक के माध्यम से बांग्लादेश के ‘जातिर पिता’ की 100 वीं जयंती के समारोह को संबोधित करेंगे। कोविड-19 के कारण, बांग्लादेश में आज होने वाले कार्यक्रम बिना किसी सार्वजनिक सभा के होंगे।

Read More

पांवटा साहिब। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति श्री जयराम ठाकुर जी को 2 साल के सफल कार्यकाल के लिए बधाई देती है। प्रदेश को एक ऐसा मुख्यमंत्री जो कि किसान, मजदूर परिवार से आकर, देश के विभिन्न हिस्सो मे सामजिक कार्य करने के बाद हिमाचल की राजनीति में कदम रखते है, पार्टी के छोटे-बड़े दायित्व निभाते हुए-प्रदेश अध्यक्ष एवंम मंत्री का दायित्व सम्भालते है, और प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते ही जनता की सेवा में जुट जाते है जिसके परिणाम स्वरूप आज हिमाचल का प्रत्येक व्यक्ति माननीय मुख्यमंत्री को सामान्य जन-मानस का मुख्यमंत्री मानता है। आज निश्चित रूप से प्रदेश में…

Read More

पोंटा साहिब। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन के पहले सत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संवैधानिक अधिष्ठान विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया उन्होंने सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों कार्यसमिति सदस्यों मोर्चा अध्यक्ष प्रकोष्ठ के संयोजकों जिला अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों को बधाई दी उन्होंने कहा कि आजादी के पश्चात देश की अखंडता के लिए डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो अखंड भारत का सपना सोया था उससे केंद्र कि मोदी सरकार ने साकार किया है उन्होंने भाजपा की 2 सीटों से 303 सीटों तक के सफर के…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि नवचयनित हरियाणा सिविल सेवा-2020 के अधिकारी जनहित को सामने रखकर काम करें। उन्होंने इन अधिकारियों को तीन आई अर्थात् इंटीग्रिटी, इन्वोल्वमेंट तथा इन्नोवेशन का मंत्र देते हुए कहा कि उनकी भर्ती ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ से हुई है इसलिए उनसे शुद्धता की अपेक्षा की जाती है। वे आज गुरूग्राम के हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में हरियाणा सिविल सेवा 2020 के चयनित अधिकारियों के ज्वाइंट फाउंडेशन कोर्स के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। हिपा में एचसीएस के चयनित अधिकारियों का यह पहला ज्वाइंट फाउंडेशन कोर्स आयोजित…

Read More

पांवटा साहिब/नाहन। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 राजीव बिन्दल ने मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा को मीडिया, सोशल मीडिया, सभी प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं सभी प्रदेश सह मीडिया प्रभारियों का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के सभी 17 प्रकोष्ठों के प्रभारी श्री प्रवीण शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा व ओ0बी0सी0 मोर्चा के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला मोर्चा के प्रभारी का दायित्व प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह को सौंपा गया है। भाजपा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल ने जिला प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की…

Read More