शिमला। प्रदेश सरकार ने शिमला नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों के कर्मचारियों के लिए 24 अक्तूबर, 2020 को अष्टमी और 16 नवम्बर, 2020 को भाई दूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह दोनो अवकाश दैनिक भोगी कर्मचारियों के लिए मान्य नहीं होंगे और न ही ये नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटस एक्ट, 1881 की धारा-25 के अंतर्गत अवकाश माने जाएंगे।
Author: Himachal Varta
शिमला। कोविड-19 महामारी के चलते पाठकों और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुरूप एहतियात के तौर पर राज्य सूचना केन्द्र शिमला को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। राज्य सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने सूचना केन्द्र को 31 मार्च 2020 तक बन्द रखने का निर्णय लिया है।
ढाबा व रेस्तरां मालिक डोना-पत्तल का करें इस्तेमाल नाहन। करोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए आगामी 20 दिन जिला के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है इसलिए इन दिनों में अतिरिक्त सर्तकता बरतनें की आवश्यकता है। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने जनसाधारण से अपील करते हुए कहा है कि इन दिनों भीड-भाड वाले स्थानों में जाने से बचें, सफाई का विशेष ध्यान रखें और अफवाहों से बचें। उन्होंने बताया कि कोविड-19 वायरस एक तरह का संक्रमित वायरस है तथा यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के जरिए फैलता है व इस वायरस के लक्षण निमोनिया…
मन्दिर न्यास त्रिलोकपुर ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश नाहन। आयुक्त मन्दिर न्यास त्रिलोकपुर एवं जिला दण्डलाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज कोविड-19 के सक्रमंण से बचाव के मद्देनजर त्रिलोकपुर में आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्र मेला-2020 के आयोजन को रद्द करने के आदेश जारी किए। तत्काल प्रभाव से लागु इन आदेशो के अनुसार माता बालासुंन्दरी मन्दिर त्रिलोकपुर का मुख्य मन्दिर एवं मन्दिर परिसर बंद रहेगे तथा मन्दिर न्यास व ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर द्वारा मेले से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधियां आगामी आदेशो तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। आदेशो के अनुसार चैत्र नवरात्र मेला-2020 के दौरान दुकानों व प्लाटो की…
नाहन। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार, केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 राजीव बिन्दल, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, सांसद किशन कपूर, सुरेश कश्यप, रामस्वरूप शर्मा, मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, सरवीण चौधरी, राम लाल मारकंडा, वीरेंद्र कंवर, विक्रम ठाकुर, गोविंद ठाकुर, राजीव सहजल, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, नरेंद्र बरागटा, राजीव भारद्वाज, सुखराम चौधरी, विजय अग्निहोत्री, गणेश दत्त, कपिल देव सूद, महेश्वर सिंह, विधायक जे आर कटवाल एवं सभी विधायक गण प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ,कृपाल परमार ,राम सिंह…
जिला सिरमौर मे 16 मई से 30 जून, 2020 तक की होगी हाउसलिस्टिंग नाहन। वर्ष 2021 में होने वाली जनगणना के मध्यनजर आज जिला परिषद भवन नाहन में निदेशालय जनगणना भारत सरकार व जिला प्रशासन द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिला स्तरीय जनगणना अधिकारियों, उपमण्लीय जनगणना अधिकारियों एवं जिला के सभी ग्रामीण एवं शहरी चार्ज अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे देश में हर दस वर्ष बाद जनगणना होती है और वर्ष-2021 की यह जनगणा स्वतन्त्रता के बाद आठवी जनगणना है। वर्ष-2021…
शिमला। अधिवक्ता एवं लेखक हरप्रीत संधु ने आज यहां राजभवन में अपनी चार पुस्तकों का संग्रह राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को भेंट किया। इनमें उनका संस्करण ‘सिंगापुर-इंडियन लीगल सिस्टम’ का तुलनात्मक अध्ययन भी शामिल था। राज्यपाल ने सिंगापुर और भारत की कानून प्रणाली के तुलनात्मक अध्ययन के लिए लेखक को बधाई देते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी प्रयास से दोनो राष्ट्रों के मध्य कानूनी संबंधों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक न केवल कानूनविदों बल्कि शोधकर्ताओं के लिए भी सहायक सिद्ध होगी। यह पुस्तक पाठकों को सिंगापुर की कानूनी व्यवस्था को समझने में भी सहायता पहुंचाएगी।…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि जिन समझौता ज्ञापनों का ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह किया जा चुका है, उनकी प्रगति की समीक्षा नियमित रूप से की जाए, ताकि इन परियोजनाओं को प्रस्तावित समय सीमा में पूरा किया जा सके। वह आज यहां राईजिंग हिमाचल ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के पहले ग्राउंड ब्रेकिंग समारेाह की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक बड़ी परियोजना के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं, ताकि परियोजनाओं के लिए आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान करने के कार्य में तेजी आ सके। परियोजनाओं के लिए स्वीकृतियां प्रदान करने…