शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां राजभवन के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें कोविड-19 से जुड़े दिशा-निर्देशों का समय-समय पर पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इस वायरस का सर्वोत्तम समाधान है, क्योंकि इस वायरस से जागरूकता से ही बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने परिवार और समाज में भी जागरूकता पैदा करनी होगी और स्वच्छता बनाए रखने और हाथ धोने पर विशेष ध्यान देना होगा। इस अवसर पर आई.जी.एम.सी. शिमला के चिकित्सक डाॅ. विमल भारती ने कोरोना वायरस से बचने के लिए विभिन्न एहतियाती उपायों के बारे में जानकारी…
Author: Himachal Varta
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां राजभवन में जनजातीय विकास विभाग के साथ एक बैठक आयोजित की जिसमें उन्होंने जनजातीय लोगों के अधिकारों के संरक्षण और संविधान की पांचवी अनुसूचि केे कार्यान्वयन के बारे में चर्चा की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के पांचवी अनुसूचि क्षेत्रों में पंचायत विस्तार अनुसूचि क्षेत्र (पीईएसए) अधिनियम के कार्यान्वयन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जनजातीय सलाहकार परिषद् की नियमित बैठकें आयोजित करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों की संस्कृति, परंपराएं और रीति-रिवाजों की रक्षा के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए और छोटे से गांव को भी राजस्व…
शिमला। राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि कोरोना वायरस को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी विभिन्न दिशा-निर्देशों के दृष्टिगत आयोग ने चम्बा जिला की नगर परिषद् के वार्ड नंबर-3 (चैगान) के उप निर्वाचन के लिए 13 मार्च, 2020 को जारी अधिसूचना रद्द कर दी है। प्रवक्ता ने कहा कि इस अधिसूचना के साथ ही नगर परिषद् चम्बा में आदर्श आचार संहिता हटा ली गई है।
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के मद्देनजर राज्य में घरेलू और विदेशी सैलानियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पड़ोसी राज्यों में कोरोना वायरस के कुछ मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की भीड़ जमा न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार ने पहले ही आवश्यक कदम उठाए हैं। सभी शैक्षणिक संस्थानों को 31 मार्च, 2020 तक बंद कर दिया गया है तथा सभी प्रकार के मेलों, उत्सवों, खेल प्रतियोगिताओं और ऐसे अन्य आयोजनों पर प्रतिबन्ध…
शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को नए प्रकार के अनुभव देने के लिए आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष रोहतांग सुरंग के पारगमन में बस में इमर्सिव ग्रुप वर्चुअल रियलिटी टूअर की शुरूआत पर एक प्रस्तुति दी गई। यह बस आगंतुकों को दक्षिण पोर्टल से मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोहतांग सुरंग के उत्तर पोर्टल तक ले जाएगी और इसमें लगभग 30 मिनट का समय लगेगा। यात्रा के दौरान सुरंग के निर्माण और इसके महत्व के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की विरासत, संस्कृति और पर्यटन स्थलों का प्रदर्शन होगा। यह प्रस्तावित परियोजना प्रदेश…
प्रदेश को आपदा राहत कोष के लिए केंद्र से मिलेंगे 454 करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने राज्य आपदा राहत कोष में अगामी वित्त वर्ष के लिए 454 करोड़ रुपये का आवंटन किया है, जो पिछले वर्ष से 158 प्रतिशत अधिक है। वह आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की छठवीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धनराशि के अतिरिक्त केन्द्र सरकार ने प्रदेश मेें भू-स्खलन और भूकम्प के जोखिम को कम करने के लिए 50 करोड़ रुपये भी जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि…
नाहन। जिला में विदेशों से आने वाले यात्रियों को विशेष निगरानी में रखा जाए ताकि कोरोना वायरस के सक्रमण को फैलने से रोका जा सके जिसकेे लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यह निर्देश उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने स्वास्थ्य तथा पुलिस विभाग को आज यहां कोरोना वायरस सक्रमण की रोकथाम के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि 15 देशों जिनमें चीन, हागकॉग, सिंगापुर, थाईलैण्ड, साउथ कोरिया, जापान, वियतनाम, मलेशिया, इण्डोनेशिया, इटली, ईरान, नेपाल,जर्मनी, फ्रांस तथा स्पेन के दौरे से लौटे यात्रियों को विशेष निगरानी में रखने के आदेश जारी किए गए है।…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज वीडियो-काॅन्फ्रेंस के माध्यम से चम्बा और किन्नौर के उपायुक्तों से बातचीत कर कोविड-19 को लेकर किए जा रहे विशेष प्रबंधों और एहतियाती उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने उन्हें अपने जिलों में ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है और समय-समय पर उचित दिशा-निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने उपायुक्तों को इस महामारी के बारे में लोगों को जागरूक करने और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर अधिक ध्यान देने पर बल दिया। उन्हाेंने अफवाहों से…