Author: Himachal Varta

मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए उपायुक्तों को दिशा-निर्देश दिए शिमला। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने आज कोरोना वायरस के संक्रमण के संदर्भ में देश के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत की। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इसके उपरान्त प्रदेश के उपायुक्तों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस करते हुए उन्हें प्रधानमन्त्री के आह्वान पर 22 मार्च को जनता कफ्र्यू को सफल बनाना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किए जाएं कि लोगों को इस दिन घरों के अन्दर रहने के लिए प्रेरित किया जाए। जय राम ठाकुर ने कहा कि स्थिति…

Read More

चंडीगढ़। कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस सामने आने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने अहम फैसला लेते हुए आगामी 31 मार्च तक पीजीआई सहित अन्य सभी अस्पतालों में सामान्य ओपीडी बंद कर दी गयी है। इस दौरान कोई आपरेशन आदि भी नहीं होगा। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. बदनौर के सलाहकार मनोज परिदा ने बृहस्पतिरवार को चंडीगढ़ में सभी विभागाध्यक्षों की आपात बैठक बुलाकर वर्तमान हालातों का रिव्यू किया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मनोज परिदा ने बताया कि पीजीआई, जीएमसीएच-16, सेक्टर 16 समेत सभी अस्पतालों में 31 मार्च तक ओपीडी को बंद कर दिया…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा की गई अपील की दृढ़ता से अनुपालना करें। उन्होने कहा कि कोरोना से लडऩे के लिए बचाव ही हथियार है और जो भी सलाह प्रधानमंत्री द्वारा दी गई है उन सभी पहलुओं को सामान्य दिनचर्या में लागु करे। श्री आर्य ने कहा कि सभी लोग प्रधानमंत्री द्वारा की गई अपील के अनुसार 22 मार्च रविवार को स्वयं पर कफ्र्यू लागू करें। सभी प्रदेशवासी 22 मार्च को सुबह 7 से रात 9 बजे…

Read More

नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने राष्ट्रीय आपादा प्रबंधन एक्ट-2005 के अनुभाग- 34 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला में 31 मार्च 2020 तक आयोजित होने वाले सभी जन समारोह पर रोक लगाई है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में 31 मार्च, 2020 तक किसी प्रकार के भण्डारों का आयोजन नही किया जाएगा तथा सभी प्रकार की कॉन्फ्रेन्स, इवेन्ट, रैली, धरना व विरोध का आयोजन पूरी तरह निषेद रहेगा। इसके अतिरिक्त, जिम, स्विमिंग पूल, सपा आदि का संचालन भी बंद रहेगा। इसके अतिरिक्त जिला में आयोजित होने वाले सभी आयोजन जिसमे भीड या अधिक संख्या में लोगों के इक्कठे…

Read More

नाहन। जिला के सभी दवाई विक्रेता व दुकानदारों को हिमाचल प्रदेश कमोडिटीज प्राइस मर्केटिंग व डिस्पले ऑर्डर 1977 के तहत सेनिटाइजर और मास्क की रेट लिस्ट अपनी दुकानों के बाहर लगाना अनिवार्य होगा। यह जानकारी आज जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सेनिटाइजर व 2 प्लाई, 3 प्लाई सर्जिकल मास्क व एन95 मास्क को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अधिसूचित किया गया है जो इन वस्तुओं की बिक्री और उपलब्धता को सुचारू बनाने का अधिकार देता है। हिमाचल प्रदेश कमोडिटीज प्राइस मर्केटिंग व डिस्पले ऑर्डर 1977 के तहत 2 प्लाई, 3 प्लाई सर्जिकल मास्क व…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्ष में आज यहां राजभवन में हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण अनुभाग की बैठक आयोजन किया गया। राज्यपाल राज्य रेडक्राॅस के अध्यक्ष भी हैं। बैठक में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए रेडक्राॅस की भूमिका पर चर्चा की गई। राज्यपाल ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक ठोस निर्णय लिए हैं, जिनमें पर्यटकों की आवाजाही को रोकना एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी से ही इस वायरस के क्रम को तोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस एक बड़ी व अग्रणी संस्था है। उन्होंने…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को दूरभाष के माध्यम से कोरोना वायरस से संबंधित दिशा-निर्देश दिए और विश्वविद्यालय स्तर पर बरती जा रही सावधानियों के बारे में जानकारी हासिल की। राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रोफेसर अशोक सरयाल और बागवानी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति डाॅ. परमिन्दर कौशल को निर्देश दिए कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमन्त्री के जनता कफ्र्यू की अपील को विद्यार्थियों तक पहुंचाएं। उन्होंने सामाजिक दूरी बनाए रखने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि इस आपातकाल स्थिति में विद्यार्थियों को जागरूक किया जाना चाहिए और इस…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट कर उनको प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में कोराना वायरस की रोकथाम के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशाें के अलावा विभिन्न कदमों के बारे में अवगत करवाया। राज्यपाल ने प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सहित यह वायरस तेजी से दुनिया में फैल रहा है, लेकिन अभी तक हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के अतिरिक्त स्वयं सेवकों और कुशल…

Read More