नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच विदेश में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एयर इंडिया की सराहना की है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ‘@airindiain की इस टीम पर हमें बेहद गर्व है। इसने जबरदस्त उत्साह दिखाया है और मानवता के आह्वान को ऊंचाई दी है। उनके उत्कृष्ट प्रयासों की भारत भर में कई लोगों ने प्रशंसा की है।
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए 6 आईएएस अधिकारियों को समन्वय, योजना और निगरानी के क्रियान्वयन हेतु उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा सात जिलों के लिए तैनात किया है। गुरुग्राम जिले के लिए मत्स्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वीरेन्द्र सिंह कुण्डू, सोनीपत जिले के लिए खान एवं भू-विज्ञान विभाग के प्रधान सचिव श्री आनंद मोहन शरण, पानीपत के लिए श्रम विभाग के प्रधान सचिव श्री विनीत गर्ग, पंचकूला के लिए निगरानी एवं समन्वय विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती दीप्ती उमाशंकर, रोहतक व झज्जर के लिए रोहतक के मण्डलायुक्त श्री डी.सुरेश…
चण्डीगढ। हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस के फेलाव को रोकने के लिए आज रात यानि 22 मार्च, 2020 को 9.00 बजे से आगामी 31 मार्च, 2020 तक राज्य के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, रोहतक, पंचकूला राजस्व जिलों के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में लॉकडाउन करने के आदेश दिए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि लॉकडाउन के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोविड-19 को महामारी घोषित किया गया है और हरियाणा में दो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे यानी आईजीआई…
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने ट्वीट करके लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा है कि हरियाणा में जनता कर्फ्यू की सफलता के लिए जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि संयम के साथ नागरिकों के इस समर्थन के लिए वे सहृदय से आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट पर अपील करते हुए कहा कि ‘‘हर नागरिक से मेरी अपील है कि अपने घरों में रहें और लोगों को भी सजग रहने के लिए प्रेरित करें।’’ उन्होंने जनता से कहा कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में सरकार आपके…
सफल जनता कफॅर्यू के लिए नरेन्द्र मोदी और जयराम ठाकुर को बधाई नाहन। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर आज रविवार 22 मार्च को आहूत जनता कर्फ्यू को देशवासियों ने एकजुट होकर दृढ़संकल्प के साथ भारी समर्थन दिया, जिससे कोरोना जैसी महामारी की रोकथाम में देश को अत्यंत मदद मिलेगी। जनता कर्फ्यू का जिस प्रकार हिमाचल के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों ने अक्षरशः साथ पालन किया है, उसके लिए समस्त जन बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू आहवान का शानदार असर आज…
नाहन। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर या गम्भीर कोरोना वायरस की बीमारी के डर से आज नाहन शहर में जनता कर्फ्यू का असर इतना जबरदस्त दिखाई दिया कि पूरे शहर में पूरी तरह से सन्नाटा देखने को मिला। सभी स्थानीय लोग अपने घरों में इस तरह दुबके रहे कि कोरोना बीमारी न होकर कोई भूत उनके पीछे लगा हुआ है। इतना बड़ा सन्नाटा शहर में आज तक पिछले भारत की आजादी के बाद 73 साल में नहीं देखा गया। शहर नाहन में बाजार पूरी तरह से बन्द देखे गए, एक दो लोगों के सिवाय किसी को शहर…
प्रधानमंत्री ने ‘जनता कर्फ्यू’ संदेश के प्रसार के लिए प्रख्यात हस्तियों की प्रशंसा की नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस थीम वाले गीतों के लिए लोक गायिका मालिनी अवस्थी और लोक गायक प्रीतम भरतवाण की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर ये गीत साझा किए हैं और यह लिखा है, “जनता कर्फ्यू को लेकर हर कोई अपनी-अपनी तरह से योगदान देने में जुटा है। लोक गायिका @maliniawasthi जी अपने अंदाज में लोगों को प्रेरित कर रही हैं…#JantaCurfew”, “जनता कर्फ्यू को लेकर लोक गायक प्रीतम भरतवाण जी ने एक अनोखा और बेहद सुरीला संदेश दिया है… #JantaCurfew”। प्रधानमंत्री ने…
शिमला।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां सभी राजनीतिक पार्टियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी पार्टियों के नेताओं से राज्य में कोराना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार का पूर्ण सहयोग करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जरूरी वस्तुओं की जमाखोरी और मुनाफाखोरी से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्हाेंने कहा कि सरकार ने विभिन्न सार्वजनिक उपयोगिता बिलों जैसे बिजली, पानी आदि के भुगतान की तिथि को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी, जो…