Author: Himachal Varta

नाहन। कोरोना महामारी से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों में लॉकडाउन कर दिया गया है। लोकडाउन में सरकारी आदेशों के अनुसार सार्वजनिक सेवाओं को कुछ समय तक बंद कर दिया जाता है, ताकि भीड़ न जुट पाए। इसमें अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर लोगों को घर पर रहने की हिदायत दी जाती है। लॉकडाउन में कोरोना वायरस के लिहाज से अपना चेकअप ना कराने और बिना सूचना के बाहर घूमने वालों पर भी एफआईआर दर्ज करने का प्रावधान है। अहम बात यह है कि लोकडाउन का उल्लंघन जेल पहुंचा सकता है और इसमें कारावास व जुर्माने…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कोविड-19 को फैलने से रोकने और इससे निपटने के लिए तुरंत प्रभाव से हाल ही में चयनित 447 डॉक्टरों को मेडिकल ऑफिसर के रूप में नियुक्ति पत्र जारी करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण विभागों जैसे चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, स्वास्थ्य, राजस्व, शहरी स्थानीय निकाय और गृह विभागों के लिए 100-100 करोड़ रुपये का रिवोलविंग फंड बनाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय आज यहां हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा की अध्यक्षता में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए आयोजित की गई संकट समन्वय कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक में यह निर्णय…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज राज्य में कोरोना वायरस से लडने के लिए ‘‘हरियाणा कोविड रिलिफ फण्ड’’ के स्थापना की घोषणा की है जिसमें समाज के लोग अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने राज्य के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे ज्यादा से ज्यादा इस रिलीफ फण्ड में अपना योगदान दें ताकि कोरोना पीड़ित व्यक्तियों को इलाज किया जा सकें। मुख्यमंत्री आज यहां पहली बार डिजीटल चैनल के माध्यम से पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस फण्ड का उपयोग केवल कोरोना पीडित मरीजों के लिए किया जाएगा। उन्होंने ‘‘हरियाणा…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज राज्य में कोरोना वायरस से लडने व निम्न आय वर्ग लोगों के लिए विभिन्न वित्तीय पैकेज की घोषणाएं की हैं जिसके तहत मजदूरों, रिक्शा चालकों, रेहडी वालों, दैनिक वेतन भोगी सहित निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी ताकि इस प्रकार के वर्ग के लोगों को लॉकडाउन के दौरान दिन-प्रतिदिन की आवश्यकता की चीजों के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि कृषि और किसानों के लिए एक विशेष पैकेज आगामी 28 मार्च तक सरकार द्वारा घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज…

Read More

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 की चुनौतियों से निपटने में मीडिया के योगदान की सराहना की लोगों के बीमारी से लड़ने का साहस बनाए रखना जरूरी: प्रधानमंत्री मीडिया वायरस को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी के महत्‍व के बारे में लगातार जागरूकता बनाए रखे नयी दिल्ली। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश भर के प्रिंट मीडिया के बीस से अधिक पत्रकारों और हितधारकों के साथ बातचीत की। पत्रकार चौदह स्थानों से बातचीत में शामिल हुए और ग्यारह अलग-अलग भाषाओं में बातचीत करते हुए राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया दोनों से जुड़े। प्रधान मंत्री ने…

Read More

शिमला। हिमाचल में लॉकडाउन का नहीं हुआ ठीक ढंग से पालन। इसलिए जनता की सुरक्षा के लिए संपूर्ण प्रदेश में 3 दिन का कर्फ्यू लागू। अब घर से निकले बाहर तो होगी गिरफ्तारी।

Read More

टांडा में तिब्बती मूल के व्यक्ति ने तोड़ा दम! शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस के चलते पहली मौत हुई है। अमेरिका से लौटे तिब्बती मूल के तेंजिन छुड़ेन की आज डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के चलते हुई है। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति के कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। ऐसे में अब कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या कांगड़ा में 3 हो गई है। इनमें दो उपचाराधीन हैं और एक की मौत हुई है। बता दें है कि तेंजिन छुड़ेन 15 मार्च को…

Read More

सोमवार शाम चंडीगढ़ प्रशासक की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया अहम फैसला चंडीगढ़। कोरोना वायरस के बढ़ रहे खतरे को देखते हुए पंजाब के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने भी शहर में कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिये हैं। यह निर्णय सोमवार शाम को कोरोना को लेकर प्रशासक की ओर से की गयी समीक्षा बैठक के बाद लिया गया। प्रशासन की ओर से लिए गए इस फैसले की वजह भी हमारे और आपके द्वारा बरती जा रही लापरवाही ही रही है। दरअसल सोमवार को लॉकडाउन के बाद भी शहर के लोगों में पिकनिक का माहौल देखने को मिला। प्रशासन की ओर…

Read More