Author: Himachal Varta

शिमला। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी राष्ट्रीय भारतीय सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) परिवारों को अप्रैल व मई माह का गंदम आटा व चावल का कोटा तुरंत वितरित करने के आदेश जारी किए गए हैं। इन खाद्यान्नों का मिलवार व जिलावार आवंटन कर दिया गया है।

Read More

शिमला। राज्य सरकार ने देश में कोरोना वायरस के दृष्टिगत पूरे प्रदेश में आज सायं 5 बजे से आगामी आदेशों तक कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल के सदस्यों व प्रदेश सरकार के अधिकारियों के साथ, राज्य में स्थिति की समीक्षा के लिए आज यहां आयोजित बैठक के दौरान लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ प्रभावी एवं बेहतर समन्वय के लिए जिला स्तरीय समन्वयन समिति गठित की गई है, ताकि राज्य के लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और आवश्यक…

Read More

शिमला। पंचायती राज विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत के स्थानीय लोगाें को सैनिटाईजर तथा मास्क वितरित करने का निर्णय लिया गया है। उन्हाेंने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने विकास खंड की समस्त ग्राम पंचायतों को सैनिटाईजर तथा मास्क क्रय कर उन्हें ग्राम पंचायताें के अंतर्गत सभी परिवारों को वितरित करने के निर्देश जारी करने को कहा गया है।

Read More

शिमला। अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य आरडी धीमान ने प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में आज 912 लोगों को निगरानी में रखा गया है। 16 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से पांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 11 की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि आईसीएमआर, भारत सरकार द्वारा एडवाईजरी जारी कर बताया गया है कि हाईड्रोक्सी क्लोरोक्वीन उन लोगों के बचाव में उपयोगी सिद्ध हो सकती है, जो कोविड-19 पाॅजिटिव लोगों के निकट संपर्क में आए हैं एवं अभी तक उनमें कोविड-19 बीमारी के कोई लक्षण…

Read More

उपायुक्त की जिला वासियो से अपील नही निकले घर से बाहर, प्रशासन का करें सहयोग नाहन। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में कर्फ्यू की घोषणा करने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने जिला सिरमौर में सी0आर0पी0सी0 एक्ट 1973 की धारा 144 में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए आज सांय 5 बजे से आगामी आदेशो तक कर्फ्यू लगा दिया है जिसके तहत किसी भी प्रकार की आवाजाही पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने लोगो से अपील की कि कर्फ्यू के दौरान वह अपने घरों में रहे ओैर इस…

Read More

नाहन। उपमंडल दण्डाधिकारी नाहन विवेक शर्मा ने नाहन के उन 18 लोगों को, जो की कोरोना वायरस के संक्रमण के एहतियात के तहत अपने घरों में ही क्वारंटाइन के अंतर्गत निगरानी में थे और जिन्होंने होम क्वारंटाइन की हिदायतों का सम्पूर्ण अनुपालन नहीं किया, उन्हें आज नोटिस जारी किये। उन्होंने बताया की खंड चिकित्सा अधिकारी को मिली शिकायतों पर इन लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई । उन्होंने बताया की अगर इन हिदायतों का सम्पूर्ण अनुपालन नहीं किया गया तो आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 व महामारी रोग अधिनियम 1897 के तहत उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More

नाहन। विधायक नाहन निर्वाचन क्षेत्र डॉ राजीव बिंदल ने कहा की कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए आज प्रदेश सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य को मद्देनज़र रखते हुए पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगाने के निर्णय लिया है। उन्होंने बताया की इस महामारी से निपटने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है और इसमें आमजन के सहयोग की अति अपेक्षा है ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके। डॉ बिंदल ने बताया की कर्फ्यू के दौरान किसी भी प्रकार की आवाजाही पर पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा और किसी को भी घर से बाहर निकलने नहीं दिया…

Read More

नाहन। आज दिनांक 24 मार्च को हिमाचल प्रदेश लाॅक डाउन का पहला दिन था। डा. राजीव बिंदल, विधायक नाहन एवं अध्यक्ष भाजपा हि.प्र., एसडीएम नाहन, डीएसपी नाहन, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निकले। डा. राजीव बिन्दल ने इस दौरान डिस्इन्फैक्शन के लिए किए जा रहे स्प्रे का निरीक्षण किया और लाॅकडाउन के समय सब्जी, दूध, फल अनाज लोगों को मिले व नियमों की भी अनुपालना हो इसकी सपूर्ण समीक्षा की गई। इस दौरान वह बाहर से आने वाले लोग जो अपने-अपने घरों में रखे गए हैं, उनकी निगरानी करनेे वाली पैरा मैडिकील…

Read More