Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से असंगठित एवं अन्य कामगारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए विशेष अध्यादेश पारित करने का आग्रह किया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से असंगठित एवं अन्य कामगारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए विशेष अध्यादेश पारित करने का आग्रह किया

    By Himachal VartaApril 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि केन्द्र सरकार द्वारा विशेष अध्यादेश पारित किया जाए, ताकि भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के पास उपलब्ध धनराशि को असंगठित एवं अन्य कामगारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रयोग में लाया जा सके।

    प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं निर्माण कल्याण बोर्ड के पास लगभग 582 करोड़ रूपये की राशि उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रवासी व असंगठित क्षेत्र के कामगारों की संख्या बहुत अधिक है तथा प्रदेश सरकार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए गरीब मजदूरों की सहायता में कमी अनुभव की जा रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भवन एवं अन्य निर्माण कामगार अधिनियम, 1996 व उपकर अधिनियम के अन्तर्गत इस राशि को भवन एवं अन्य कामगार के कल्याण के लिए उपयोग का प्रावधान है, परन्तु इसे केवल पंजीकृत कामगारों के लिए ही प्रयोग में लाया जा सकता है, जैसा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय का भी आदेश है।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के औद्योगिक एवं अन्य सभी क्षेत्रों में कार्यरत कामगारों को न्यूनतम वेतन एवं आधारभूत सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भवन एवं निर्माण कामगार कल्याण निधि द्वारा पंजीकृत भवन एवं निर्माण कामगारों को 2000 रूपये मार्च व अप्रैल माह के लिए स्वीकृत किए हैं तथा यह राशि उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.