नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस का एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण का विरोध लगातार जारी है सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने के बाहर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका और उन्हें पद से हटाने की मांग उठाई।
मीडिया से बात करते हुए स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में 14 बार चुनाव आयोग के ही सदस्यों द्वारा ही मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों पर आपत्ति जताई गई है मगर मुख्य चुनाव आयुक्त लगातार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है।उन्होंने कहा कि देश लोकतंत्र की खूबसूरती के लिए जाना जाता था मगर अब लोकतंत्र की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े हो रहे है और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ रही है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा नहीं लिया जाता है तो कांग्रेस आने वाले समय में और बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि इसका न केवल कांग्रेस बल्कि पूरे देश भर में संविधान ,न्याय और लोकतंत्र प्रेमी इसका विरोध कर रहे है।
