Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    सिरमौर

    जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित

    By Himachal VartaSeptember 29, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज उपायुक्त कार्यालय नाहन में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन (एनकॉर्ड ) समिति की 28वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्रीमती एकता काप्टा ने की।
    बैठक में पिछली जिला स्तरीय एनकॉर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों एवं निर्देशों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त नशा तस्करी के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान, पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों की कार्यप्रणाली, एनडीपीएस अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई तथा संबंधित विभागों द्वारा की जा रही विभागीय कार्रवाई की भी विस्तार से समीक्षा की गई।
    बैठक में जानकारी दी गई कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत इस वर्ष अब तक जिला सिरमौर में कुल 122 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। अधिकारियों को नशे की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर निगरानी बनाए रखने तथा प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने जिला पंचायत कार्यालय सिरमौर को निर्देश दिए कि जिले की 20 रेड फ्लैग पंचायतों में नशा निवारण समितियों को अपडेट एवं सक्रिय किया जाए तथा इन समितियों के माध्यम से पंचायत स्तर पर नशे के विरुद्ध जागरूकता एवं निगरानी गतिविधियों को सुदृढ़ किया जाए।
    स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए कि सभी रेड फ्लैग पंचायतों में स्वास्थ्य शिविरों की आवृत्ति बढ़ाई जाए तथा नशे से प्रभावित परिवारों को आवश्यक चिकित्सा उपचार के साथ-साथ परामर्श एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं। बैठक में नशे की समस्या से प्रभावित व्यक्तियों एवं परिवारों तक स्वास्थ्य एवं परामर्श सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
    इसके अतिरिक्त ड्रग एवं आबकारी विभाग को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में निरंतर एवं मासिक निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि नशीले पदार्थों एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
    बैठक में नशा विरोधी जागरूकता अभियान के तहत संबंधित अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए विद्यालयों में संचालित गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा अभियान की प्रभावशीलता की निरंतर समीक्षा की जाए।
    अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को जनभागीदारी से और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए प्रवर्तन के साथ-साथ जागरूकता, उपचार, परामर्श और पुनर्वास के प्रयासों को भी समान रूप से प्राथमिकता देना आवश्यक है।
    बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर नरेन्द्र कुमार तथा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.