Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में सरकार ने गुरुद्वारा मजनू का टीला से 250 सिख श्रद्धालुओं को वापस लाने के लिए दिल्ली सरकार से सहयोग मांगा
    चण्डीगढ़

    कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में सरकार ने गुरुद्वारा मजनू का टीला से 250 सिख श्रद्धालुओं को वापस लाने के लिए दिल्ली सरकार से सहयोग मांगा

    By Himachal VartaApril 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    नांदेड़ से 467 से अधिक श्रद्धालू पंजाब लौटे
    राजस्थान से 152 विद्यार्थियों और 2900 मज़दूरों की भी घर वापसी
    चंडीगढ़। नांदेड़ साहिब में फंसे श्रद्धालुओं और राजस्थान से मज़दूरों और विद्यार्थियों की पंजाब में हो रही घर वापसी के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आज लॉकडाऊन के कारण राष्ट्रीय राजधानी में स्थित गुरुद्वारा श्री मजनू का टीला में ठहरे 250 सिख श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी को यकीनी बनाने के लिए दिल्ली सरकार के साथ संपर्क साधा है।
    मुख्यमंत्री की हिदायतों पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सतीश चंद्रा ने नयी दिल्ली के डिप्टी कमिशनर (सैंट्रल) निधी श्रीवास्तव को पत्र लिख कर पंजाब सरकार की बसों के द्वारा दिल्ली के गुरुद्वारा साहिब से श्रद्धालुओं की सुरक्षित घर वापसी की सुविधा के लिए दिल्ली सरकार को जल्दी इजाज़त देने की माँग की है।
    इसी दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोटा में फंसे 152 विद्यार्थियों को पंजाब लाने के लिए विशेष बसों के द्वारा बठिंडा लाया गया जहाँ से उनको सरकारी बसों के द्वारा उनके टिकानों पर भेज दिया गया।
    इसके अलावा पंजाब से सम्बन्धित 2900 मज़दूर राज्य सरकार की 60 बसों के द्वारा जैसलमेर से वापस लौट रहे हैं जहाँ वह पाँच राहत कैंपों में फंसे हुए थे। उनके कल प्रात:काल वाया गंगानगर राज्य में पहुँचने की उम्मीद है।
    इसी तरह आज शाम पंजाब सरकार की 13 बसें नांदेड़ से 467 श्रद्धालुओं को लेकर बठिंडा में पहुँची और यह श्रद्धालू अपने-अपने शहरों और गाँवों को जा रहे हैं। अन्य श्रद्धालुओं को लेकर बसों का एक और काफि़ला नांदेड़ से चल पड़ा है।
    दिल के दौरे के कारण पी.आर.टी.सी. के किलोमीटर स्कीम के अंतर्गत ड्राईवर मनजीत सिंह की नांदेड़ जाते हुये 26 अप्रैल को हुई असामयिक निधन पर गहरा दु:ख ज़ाहिर करते हुये मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने उसके लिए 10 लाख रुपए का एक्स ग्रेशिया अनुदान का ऐलान किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.