त्योहार परिस्थितियों से निपटने के हमारे संकल्प को मजबूत करते हैं: प्रधानमंत्री नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के विभिन्न त्योहारों के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। ट्वीट्स की एक श्रृंखला में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम अपने पारंपरिक कैलेंडर के अनुसार पूरे भारत में विभिन्न त्योहार मना रहे हैं और नए साल की शुरुआत भी कर रहे हैं। उगादी, गुड़ी पड़वा, नवरेह और साजीबू चेराओबा की शुभकामनाएं। यह शुभ अवसर हमारे जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि लाएं। हम इन त्योहारों को ऐसे समय में मना रहे रहे हैं जब हमारा देश कोविड-19 खतरे से…
Author: Himachal Varta
नाहन। आज दिनांक 25-03-2020 को प्रभारी पुलिस चौकी, कच्चा टैंक नाहन ने पुलिस टीम के साथ सरकार द्वारा पारित किए गए कर्फ्यू आदेशों की अनुपालना हेतु दिल्ली गेट, बाजार तथा मोहल्ला गोविंदगढ़ आदि की तरफ गश्त व चैंकिग पर रवाना थे तो पुलिस टीम को मोहल्ला गोविंदगढ़ में कुछ लोग गली में आते-जाते दिखाई दिये, जिस पर पुलिस टीम ने गली में जाकर चैक किया तो पाया कि श्रीमति छिंदर कौर, पत्नी फतेह सिंह निवासी मोहल्ला गोविंदगढ़ अपने घर पर एक भंडारे का आयोजन कर रही थी तथा श्रीमति गुरमीत कौर के घर के आँगन में बड़े-2 बर्तनों में भंडारे…
खुदरा व्यापारी दूध तथा दूध से निर्मित उत्पाद माँग फोन कर एक दिन पहले रख सकते हैं सिरमौर में खुदरा व्यापारी 9418015200 व 9418023200 पर फोन कर अपनी माँग एक दिन पहले रख सकते हैं नाहन। हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन निहाल चंद शर्मा ने कहा की कोरोना वायरस के खतरे के कारण पैदा हुई स्थिति को देखते हुए फेडरेशन द्वारा प्रदेश में दूध की सप्लाई में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। यदि किसी क्षेत्र में दूध तथा दूध से निर्मित उत्पाद उपलब्ध नहीं हो रहे हैं तो उस क्षेत्र के खुदरा व्यापारी दिए गए नबरों पर अपनी…
नाहन। शिलाई उपमंडल में नैनीधार-गत्ताधार मार्ग पर दुमखर में वर्दी पहने पुलिस कर्मियों पर हमला करने का समाचार है। घटना बीती शाम की बताई गई है। इस वारदात में रोनहाट के चौकी प्रभारी दलीप सिंह राठौर व कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान को लहूलुहान कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मेडिकल टीम क्षेत्र में विदेशों से लौटे लोगों की काउंसलिंग करने के बाद वापस रोनहाट लौट रही थी। इसी बीच दुमखर में टीम का सामना एक वाहन से हुआ। इसमें चार-पांच लोग शराब के नशे में हुडदंगबाजी कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें बताया कि प्रदेश में कर्फ्यू लागू हो चुका…
नाहन। सोमवार शाम पांच बजे कर्फ्यू लागू होते ही प्रशासन ने पूर्ण बंद कर दिया। अब 41 घंटे बाद वीरवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। इस दौरान परिवार का एक व्यक्ति की घर से निकल सकेगा, जिसे सामाजिक दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई है। प्रशासन प्रयास कर रहा है कि कल से ही दोपहर बाद होम डिलीवरी की व्यवस्था भी कर दी जाए। ज़िलाधीश आरके परुथी ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए छूट दी जा रही है। लिहाजा, डेली नीडस, मेडिसन व अन्य आवश्यक सामान की दुकानें…
शिमला। देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी इक्कीस दिन के लाॅकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार उचित और प्रभावी कदम उठा रही है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लाॅकडाउन के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए आज यहां आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे कि राज्य के बाहर से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में बाधा न आए। उन्होंने कहा कि इसके लिए आपूर्ति लाइन के पूरक के लिए कदम उठाए…
https://www.youtube.com/watch?v=4napLmFM5BA नयी दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री ने आज शाम 8 बजे देश को संबोधित करते हुए आने वाले 21 दिन का लॉकडाउन करने का निर्णय लिया। इस लॉकडाउन में उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह घरों के बाहर लक्षमण रेखा बना लें और 21 दिनों तक घरों से बाहर न निकलें। इससे अपने आपको और अपने आस पड़ोस के लोगों को सुरक्षित करें। इससे आपका शहर, राज्य और देश का सुधार होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 22 मार्च, 2020 के जनता कर्फ्यू का स्वेच्छा से पालन करने के लिए देश की जनता का हार्दिक अभिनंदन भी किया।
शिमला। राज्य सरकार ने कोविड-19 महामारी से निपटने व अन्य बचाव उपायों के लिए स्वास्थ्य विभाग को 10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए आज यहां बताया कि यह राशि पहले स्वीकृत किए गए पांच करोड़ रुपये के अतिरिक्त है। उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य आपदा प्रतिक्रिया राशि से व्यक्तिगत रक्षात्मक उपकरण क्रय करने और राज्य में प्रयोगशाला सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वीकृत की गई है।