Author: Himachal Varta

चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल ने प्रदेश के किसानों को आश्वासन दिया है कि गेहूं व सरसों की फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की व्यवस्था की जा रही है। कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हालातों के चलते जो लॉकडाउन हुआ है, उसका प्रभाव किसानों पर नहीं पड़ने दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे भ्रांतियों व अफवाहों से दूर रहें। कृषि मंत्री ने आज किसानों के नाम जारी संदेश में कहा कि यह मौसम फसल कटाई का है, इसके लिए पंजाब व अन्य राज्यों से आने वाली कंबाइन व…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों तथा जिला कराधान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 14 अप्रैल, 2020 की लॉकडाउन अवधि के दौरान आवश्यक वस्तुओं, विशेषकर आटा, दाल व खाद्य तेल की थोक व खुदरा विक्रेताओं के पास पर्याप्त मात्रा में स्टॉक की उपलब्धता सुनिश्चित करवाएं। उपमुख्यमंत्री, जिनके पास खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक उपभोक्ता मामले तथा आबकारी एवं कराधान विभाग का प्रभार भी है आज यहां हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजित स्थित कमेटी रूम से विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से अधिकारियों से बात कर रहे थे। बैठक में उन्होंने अधिकारियों…

Read More

अब प्रातः 10ः30 से लेकर दोपहर 1ः30 तक खुलेंगी दुकानें 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग घर से न निकलें नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर.के. परूथी ने बताया की सिरमौर जिला में आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कर्फ्यू में ढील के समय में बदलाव किया गया है। पहले यह ढील 6 घंटे के लिए दी गयी थी जिसे अब 3 घंटे करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया की आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के दृष्टिगत मिले निर्देशों…

Read More

शिमला। यह सुनिश्चित करने के लिए कि लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीद कर सकें और उचित सामाजिक दूरी बनी रहे, राज्य सरकार ने बीते दिन कर्फ्यू में छह घंटे की ढील देने का फैसला किया था। लेकिन यह महसूस किया गया है कि लोग इस ढील का दुरुपयोग कर रहे हैं और अनावश्यक रूप से बाहर आ रहे हैं जिसके कारण कर्फ्यू का उद्देश्य सफल नहीं हुआ है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने अब कर्फ्यू में रोजाना तीन घंटे की ढील देने का फैसला किया है ताकि लोग अपने घरों के पास आवश्यक वस्तुओं की खरीद कर सकें। मुख्यमंत्री…

Read More

शिमला। अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) निशा सिंह ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार विधवाओं तथा दिव्यांगजनों को 01 अप्रैल, 2020 से दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पैंशन की दरों को 850 रुपए से बढ़ाकर 1000 रूपये करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विभाग द्वारा प्रदेश में मार्च, 2020 तक सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लम्बित सभी 43026 प्रार्थना पत्रों को भी 01 अप्रैल, 2020 से स्वीकृत करने का अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है।

Read More

ददाहू। एसएचओ ददाहू देवी सिंह ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत ददाहू बाजार में 10:00 बजे से 1:00 बजे तक कर्फ्यू ढील के दौरान बाजार में अपनी दिनचर्या का सामान जैसे दूध, राशन, फल सब्जी तथा दवाइयां इत्यादि खरीद रहे लोगों से अपील करते हुए कहा कि आवश्यकता अनुसार सामान खरीदें। इसके अलावा एक परिवार से केवल एक सदस्य ही खरीदारी करने आए और सोशल डिस्पेंसिंग का विशेष ध्यान रखें तथा आपस में 1 मीटर से अधिक की दूरी बनाए रखना सुनिश्चित करें ताकि इस महामारी के संक्रमण से बचा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस…

Read More

नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के दृष्टिगत सिरमौर जिला में आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला में आवश्यक सेवाओें की निगरानी और विनियमन के लिए अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रिंयका वर्मा को पूरे जिला का समग्र प्रभारी बनाया गया है जिनका दूरभाष नम्बर-1702-222410 व मो0 9986339936 है और सहायक आयुक्त सिरमौर प्रियंका चन्द्रा को वाहनों और अन्य सम्बन्धित मुददो का प्रभारी बनाया गया है जिन्हे 7018803538, 01702-222546 पर सम्पर्क किया जा सकता है। जारी किये आदेशोनुसार जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार को…

Read More

नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के दृष्टिगत सिरमौर जिला में आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कर्फ्यू में ढील देते हुए 27 मार्च से आगामी आदेशों तक प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रतिदिन रोजमर्रा का सामान खरीदने के लिए दुकाने खुली रखने के निर्देश जारी किए है। इस दौरान आमजन बाजार से अपनी दिनचर्या का सामान जैसे दूध, राशन, फल, सब्जी तथा दवाईयां इत्यादि की खरीदारी कर सकते है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आवश्यकता अनुसार ही सामान खरीदे तथा व्यर्थ में सामान…

Read More