नाहन। जिला प्रशासन ने शहर नाहन में कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए हुए हैं मगर इन आदेशों को सही ढंग से पालन नहीं हो रहा है। नाहन की गलियों और अन्य क्षेत्रों में लोग खुलेआम घूम रहे हैं जिन पर पुलिस व प्रशासन का कोई भी नियंत्रण देखने को नहीं मिल रहा है। पुलिस मात्र मुख्य बाजार और मुख्य सड़कों पर ही देखी जा सकती है, जहां पर अगर कोई सड़क पर घूमता हुआ देखा जाता है तो उस की डंडों से बिना जांच किए कि वह क्यों घूम रहा है, पिटाई कर रहे हैं जबकि बिना किसी कारण…
Author: Himachal Varta
नाहन। पुलिस के सामने कर्फ्यू के दौरान सामाजिक दूरी बनवाए रखना बड़ी चुनौती है। सीमित संसाधनों में फील्ड में जुटे खाकी कर्मियों को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है, लेकिन आलोचनाओं से बेपरवाह पुलिस अपने मकसद को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है, ताकि जान है तो जहान है, पंक्तियों को सार्थक किया जा सके। सिरमौर पुलिस ने घर पर अकेले रह रहे 60 साल से ऊपर के नागरिकों के लिए घर पर ही दवाएं व राशन इत्यादि उपलब्ध करवाने का बीड़ा भी उठाया है। सिरमौर में व्यक्ति सामान को नजदीकी दुकान से खुद चुनेगा। साथ ही…
चंडीगढ़। कोविड-19 संकट के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजग़ार गारंटी कानून (मगनरेगा) के अधीन पड़े बकाए की देनदारियों का तुरंत निपटारा करने के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता की माँग की है। केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने पंजाब में मगनरेगा वर्करों की बाकाया पड़ी देनदारियों का मुद्दा उठाया। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केंद्रीय मंत्री को इस बात से अवगत करवाया कि 24 मार्च, 2020 तक राज्य के 1.30 लाख के करीब वर्करों की 84 करोड़ रुपए की देनदारियां बकाया पड़ी…
चंडीगड़। पंजाब पुलिस ने आम जनता के लिए एक समर्पित नंबर ‘112’ का एलान किया है जो कफ्र्य़ू से जुड़े किसी भी पुलिस मसले को हल करने के लिए कफ्र्य़ू हेल्पलाइन के तौर पर सहायता करेगा। यह प्रगटावा करते हुए पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य भर से किसी व्यक्ति द्वारा एमरजैंसी के दौरान अस्पताल जाने, खाना, किराना, दवाओं की सप्लाई, एल.पी.जी. सिलंडर जैसी सुविधाओं की जानकारी या मदद के लिए 112 डायल कर सकता है। साथ ही ज़रूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों की बेरोक-टोक यातायात और ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा सामान के वितरण में मुश्किल संबंधी इस…
नयी दिल्ली। ‘कोविड-19’ को फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान भी डाकघर बुनियादी डाक और वित्तीय सेवाएं निरंतर प्रदान कर रहे हैं। डाकघरों के सुदृढ़ नेटवर्क के माध्यम से आवश्यक आइटमों या चीजों के वितरण को प्राथमिकता दी जा रही है। डाकघर बचत बैंक और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के तहत निकासी और जमा की सुविधा भी उपलब्ध है। एटीएम सुविधा और एईपीएस (‘आधार’ सक्षम भुगतान प्रणाली) किसी भी बैंक के खातों से नकदी की निकासी के लिए डाकघरों में उपलब्ध कराई जाती है। डाक विभाग यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि उसकी संपूर्ण आपूर्ति…
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में कर्फ्यू के दौरान घरों में पिछले पांच दिनों से लॉकडाउन लोग अचानक घरों से बाहर आकर नियमों को तोड़ रहे हैं। बीते दिनों पुलिस ने 1000 लोगों को नाकों और मोहल्लों में जाकर जाकर काबू किया। पेट्रोलिंग टीमें दिन-रात एरिया में छानबीन कर बिना खौफ के घूम रहे लोगों को दबोच रही है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक चंडीगढ़ में पूरी तरह लॉकडाउन होने के बाद से अब तक कुल 2763 लोगों को दबोच चुकी है जिनमें सेंट्रल डिवीजन के 637, ईस्ट डिवीजन के 1420 और साउथ डिवीजन के 706 लोग शामिल हैं।
कोरोना वायरस को लेकर वीडियो काॅन्फ्रेंस शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां राष्ट्रपति भवन और राजभवन के बीच आयोजित डिजिटल वीडियो काॅन्फ्रेंस में भाग लिया। भारत के राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में अपने कार्यालय से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों और उप-राज्यपालों को संबोधित किया, और उनके साथ कोविड-19 को लेकर तैयारियों व उठाए गए एहतियाती कदमों की जानकारी ली। भारत के राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति द्वारा राज्यपालों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस में उठाए गए मुख्य बिन्दु: वित्त मंत्री द्वारा घोषित 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये का पैकेज लोगों…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ”ब्रह्मकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी जी, ने पूरी लगन के साथ समाज की सेवा की। उन्होंने दूसरों के जीवन में सकारात्मक अंतर लाने का प्रयास किया। महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में उनके प्रयास उल्लेखनीय थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके अनगिनत अनुयायियों के साथ हैं। ओम शांति।”