शिमला। प्रदेश सरकार ने कोविड-19 से संबंधित जानकारी और सहायता प्रदान करने के लिए राज्य और जिला स्तर पर आपातकालीन परिचालन केन्द्र स्थापित किए हैं। राज्य सरकार पर आपातकालीन परिचालन केन्द्र का प्रभारी प्रवीन भारद्वाज को बनाया गया है, जिन्हें दूरभाष संख्या 0177-2629439 और 2629939 अथवा टोल फ्री नंबर 1070 पर सम्पर्क किया जा सकता है। राज्य स्तर पर निदेशक एवं विशेष सचिव आपदा प्रबन्धन डीसी राणा को कोविड-19 नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। जिला बिलासपुर में चन्दन को जिला स्तरीय आपातकालीन परिचालन केन्द्र का प्रभारी बनाया गया है, जिन्हें दूरभाष संख्या 01978-224901 पर सम्पर्क किया जा सकता है।…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला, जिनके पास विकास एवं पंचायत विभाग का प्रभार भी है, ने राज्य के सभी अतिरिक्त उपायुक्तों और जिला विकास पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां-जहां से प्रवासी श्रमिक हरियाणा से उत्तर प्रदेश व राजस्थान जैसे अपने मूल राज्यों में लॉकडाउन के दौरान पैदल जा रहे हैं, उनके लिए स्कूलों, पंचायत भवनों व अन्य सरकारी भवनों को शैल्टर होम के रूप में परिवर्तित करके उनके ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्था की जाए और इससे पहले इन भवनों को सैनिटाइज किया जाए। उप मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल…
‘मन की बात 2.0’ की 10वीं कड़ी में प्रधानमंत्री का संबोधन नयी दिल्ली। ‘मन की बात 2.0’ की 10वीं कड़ी के अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कड़े फैसले लेने के लिए माफी मांगी और कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में कड़े फैसले लेने की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों को सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि साथ मिलकर भारत कोविड-19 को हरा देगा। लॉकडाउन लोगों और उनके परिवार को सुरक्षित रखेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग ‘अलग-अलग रहने’ का पालन नहीं कर रहे हैं उन्हें मुसीबतें झेलनी…
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में किराये के मकानों में रह रहे डाॅक्टरों, नर्स आदि को मकान खाली करने की खबरों का चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा है कि मकान खाली करने की धमकी देने वाले मकान मालिकों पर केस दर्ज किया जायेगा। बता दें कि शहर के अस्पतालों में कोरोना पीड़ित मरीजों का इलाज कर रहे डाक्टरों, नर्सों व पैरा मेडिकल स्टाफ को मकान मालिकों ने मकान खाली करने के लिए कहा था। इसकी शिकायतें मिलते ही मनोज परिदा ने चेतावनी दी है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। प्रशासन…
मोहाली। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मास्क, सेनिटाइजर और अन्य जरूरी सामान को अधिक दाम पर बेचने के आरोप में विजिलेंस ने मोहाली फेज-3बी2 स्थित इंडस फार्मेसी के मालिक दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मुख्य डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो बीके उप्पल ने बताया कि शिकायतों के आधार पर एआईजी अशीश कपूर की टीम ने दवाइयों की दुकान पर छापा मारा और पाया कि वहां सेनिटाइजर और मास्क निर्धारित दाम से बहुत अधिक दाम पर बेचे जा रहे थे। टीम ने उस दवा विक्रेता को काबू कर लिया। दिनेश कुमार के…
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सभी जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन अवधि के दौरान प्रवासी श्रमिकों के लिए जिलों में सेफ कैंप बनाकर, इन श्रमिकों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही, सेफ कैंपों में इन सभी श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की जाए ताकि यदि कोई भी व्यक्ति अगर कोरोना के संक्रमण की चपेट में आया हो, उसकी समय रहते जांच हो सके और उसे क्वारंटाइन किया जा सके। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश आज यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संकट समन्वय समिति…
नाहन। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोविड-19/कोरोना संक्रमण को महामारी घोषित किया गया है, जिसके दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में कर्फ्यू लगाया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार निर्देश दिए गए हैं कि ग्राम पंचायतें स्वशासन की इकाईयों के रूप में कार्य करती हैं तथा किसी भी प्राकृतिक व अन्य आपदा के दौरान पंचायत क्षेत्र में राहत कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रधानों व सचिवों को स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करना पड़ता है। वर्तमान में कोविड-19/कोराना संक्रमण की रोकथाम व आवश्यक सामग्री पात्र लोगों तक पहुंचाना पंचायत प्रधानों व सचिवों का एक महत्वपूर्ण दायित्व…
नयी दिल्ली। कोविड-19’ की महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है और इसके साथ ही विश्व भर में करोड़ों लोगों की स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौतियां उत्पन्न कर दी हैं। भारत में भी कोरोना वायरस खतरनाक ढंग से फैलता जा रहा है और हमारे देश के लिए भी गंभीर स्वास्थ्य एवं आर्थिक चुनौतियां उत्पन्न कर रहा है। इस आपातकाल के मद्देनजर सरकार को आवश्यक सहयोग देने के उद्देश्य से उदारतापूर्वक दान करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को स्वेच्छा से अनगिनत अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। संकट की स्थिति, चाहे प्राकृतिक हो या कोई…