पी.आर.टी.सी. की बसों के साथ जा रहे कर्मियों की सुविधाओं का रखा जा रहा है ध्यानः चेयरमैन
पटियाला। पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन श्री के.के. शर्मा ने बताया कि बीते दिनों श्री नांदेड़ साहब में फंसे श्रद्धालुओं को लेने पटियाला से 32 बसों का काफिला रवाना हुआ था जिसमें से एक चालक मनजीत सिंह की रास्ते में अचानक दिल का दौरा पड़ने कारण मौत हो गई थी, जिस पर मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उसके परिवार को 10 लाख रुपए का एक्स ग्रेशिया अनुदान देने की घोषणा की है।
पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन ने कहा कि चालक मनजीत सिंह की मौत से परिवार को जहाँ ना पूरी होने वाली कमी हुई है वहीं पी.आर.टी.सी. को भी एक मेहनती कर्मी की असमय मौत का दुख है। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हमदर्दी भी जताई है।
चेयरमैन श्री के.के. शर्मा ने कहा कि कर्फ्यू दौरान विभिन्न राज्यों में फंसे पंजाबियों को वापस लाने के लिए जहाँ भी पी.आर.टी.सी. की बसें जा रही हैं वहीं उनके साथ जा रहे स्टाफ के रहने, खाने, दवाएँ और मैडीकल चैकअप करवाने के लिए सरकार की तरफ से खास प्रबंध किये गए हैं।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4