चंडीगढ़। चंडीगढ़ के आज सेक्टर-30 में 5 और लोगों की रिपोर्ट पाज़िटिव पायी गयी है। इसके साथ ही शहर में कोरोना के मरीज़ों की संख्या 50 पहुंच गयी है। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की 3 टीमें सेक्टर-30 में पहुंच गयीं और कान्टेक्ट ट्रेसिंग का काम जारी है। उल्लेखनीय है कि सेक्टर-30 पहले से ही सील किया गया है।
इस तरह शहर में कोरोना वायरस ने अचानक चंडीगढ़ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सामने एक बड़ी विकट स्थिति पैदा कर दी है। शहर से जो हालात उभरकर सामने आ रहे हैं उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है मानो जैसे कोरोना लोगों में फैलने पर अमादा हो। कोरोना का ये बेकाबूपन ठीक नहीं है ऐसे तो ये भारी संकट पैदा कर देगा। शहर में अब कोरोना वायरस की रफ्तार ऐसी है कि बीते तीन दिनों में रविवार को 6, सोमवार को 9 और आज मंगलवार को 5 और नए केस कोरोना के सामने आए हैं। मंगलवार सुबह जो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं वह सारे लोग सेक्टर-30 के हैं।
चंडीगढ़ का कोरोना डाटा एक नजर में…
कुल केस -50
ठीक हुए -17
अब एक्टिव केस- 33
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
