Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»जम्मू-कश्मीर से संबंधित 567 व्यक्ति घरों के लिए किए रवाना: डिप्टी कमिश्नर- कहा, जम्मू-कश्मीर पहुंचाने के लिए आज भेजी गई हैं 23 बसें
    चण्डीगढ़

    जम्मू-कश्मीर से संबंधित 567 व्यक्ति घरों के लिए किए रवाना: डिप्टी कमिश्नर- कहा, जम्मू-कश्मीर पहुंचाने के लिए आज भेजी गई हैं 23 बसें

    By Himachal VartaApril 29, 2020
    Facebook WhatsApp

    घर वापसी कर रहे व्यक्तियों ने की पंजाब सरकार की प्रशंसा, सुविधाएं मुहैया करवाने पर जिला प्रशासन का किया आभार व्यक्त
    रमजान के त्यौहार पर अपने घर पर रोजा रख कर पंजाब की खुशहाली के लिए दुआ करुंगा: एजाज अहमद शाह
    होशियारपुर/चंडीगढ़।
    जहां पंजाब सरकार की ओर से श्री हजूर साहिब गए पंजाब के श्रद्धालुओं को बसों के माध्यम से प्रदेश में लाया जा रहा है, वहीं पंजाब के कोटा(राजस्थान) में पढ़ रहे विद्यार्थियों को भी बसों के माध्यम से घरों तक पहुंचाया गया है। आज एक बेहतरीन पहल करते हुए जम्मू-कश्मीर से संबंधित जिला होशियारपुर में रह रहे 567 व्यक्तियों को नि:शुल्क बसों के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया गया है। रमजान के त्यौहार पर पंजाब सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर से संबंधित इन व्यक्तियों को जो घर भेजा गया है, उसकी चौतरफा प्रशंसा हो रही है।
    डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि कोविड-19 के प्रभाव को रोकने के लिए लगाए गए कफ्र्यू के दौरान जम्मू-कश्मीर से संबंधित व्यक्तियों को जिले के अलग-अलग स्थानों पर ठहराया गया था व यहीं उनके खाने पीने के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। उन्होंने कहा कि आज इन व्यक्तियों को 23 बसों में जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सब-डिवीजन गढ़शंकर में एस.डी.एम. श्री हरबंस सिंह के नेतृत्व में 8 बसों के माध्यम से 197 व्यक्तियों को रवाना किया गया। इसके अलावा एस.डी.एम. अमित महाजन के नेतृत्व में सब-डिवीजन होशियारपुर में 143 व्यक्तियों को 6 बसों के माध्यम से, एस.डी.एम. दसूहा श्रीमती ज्योति बाला के नेतृत्व में सब-डिवीजन दसूहा से 6 बसों के माध्यम से 148 व्यक्तियों के अलावा एस.डी.एम. श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में सब-डिवीजन मुकेरियां से 79 व्यक्तियों को 3 बसों के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया गया है।
    श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि उक्त व्यक्तियों के लिए जिले में सुचारु ढंग से प्रबंध यकीनी बनाए गए हैं, ताकि कफ्र्यू के दौरान इनको किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। उधर घर वापसी कर रहे व्यक्तियों ने जहां पंजाब सरकार की प्रशंसा की, वहीं सुविधाएं मुहैया करवाने पर जिला प्रशासन का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि उनको आज घर वापिस जाने की बहुत खुशी है। उन्होंने कहा कि उनको कफ्र्यू के दौरान जहां जरुरी वस्तुएं मुहैया करवाई गई, वहीं आज बसों के माध्यम से नि:शुल्क घर भेजा जा रहा है ,जिसके लिए वे पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हैं।
    एजाज अहमद शाह ने बताया कि रमजान के पवित्र त्यौहार पर पंजाब सरकार ने जो तोहफा दिया है, वे दिल से कबूल है। उन्होंने बताया कि अब हम घर जाकर रोजा रखेंगे व पंजाब की खुशहाली के लिए दुआ करेंगे। नजीर अहमद ने बताया कि रमजान का पवित्र माह शुरु हुए आज चौथा दिन है और वे हर रोज दुआ करते थे कि अपने घर जाकर रोजा रखें। उन्होंने बताया कि आज घर जाते समय बहुत खुशी महसूस हो रही हैै व परिवार से मिलने की बहुत चाह है। मोहम्मद शफी भट्ट व मोहम्मद यूसूफ ने बताया कि उनको होशियारपुर जिले में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.