Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं में होशियारपुर ने प्रदेश में बनाया दबदबा
    चण्डीगढ़

    बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं में होशियारपुर ने प्रदेश में बनाया दबदबा

    By Himachal VartaApril 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    काया कल्प प्रोग्राम के अंतर्गत प्रदेश में पहले स्थान पर रहा सिविल अस्पताल मुकेरियां, दसूहा ने पाया दूसरा स्थान
    स्वास्थ्य कर्मियों के तनदेही से किए गए कार्यों के कारण जिले को मिला यह सम्मान: डिप्टी कमिश्नर
    होशियारपुर/चंडीगढ़। प्रदेश में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देकर होशियारपुर ने प्रदेश में अपना दबदबा बनाया है। देश भर में चल रहे काया कल्प प्रोग्राम के माध्यम से जिले के दो सरकारी अस्पतालों ने प्रदेश में पहला व दूसरा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।
    डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि काया कल्प प्रोग्राम के कड़े मापदंडों पर खरे उतरते हुए सिविल अस्पताल मुकेरियां 82.5 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में पहला स्थान व सिविल अस्पताल दसूहा 79.5 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में दूसरे स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि जिले के लिए गर्व की बात है कि स्वास्थ्य सेवाएं देने में जिले के दो अस्पतालों ने प्रदेश के सभी अस्पतालों के मुकाबले बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना यह स्थान बनाया है। उन्होंने सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह व उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सब कुछ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से तनदेही से किए जा रहे कार्यों के कारण संभव हो पाया है। उन्होंने उम्मीद प्रकट करते हुए कहा कि भविष्य में भी सरकारी अस्पताल लोगों को और बेहतर सुविधाएं प्रदान करते रहेंगे।
    काया कल्प प्रोग्राम होशियारपुर के नोडल अधिकारी-कम- डिप्टी मैडिकल कमिश्नर डा. सतपाल गोजरा ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत देश भर के सभी अस्पतालों में काया कल्प प्रोग्राम चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम के अंतर्गत अस्पतालों की साफ सफाई, बायो मैडिकल वेस्ट, इंफेक्शन फ्री सर्विस, मरीजों की देखभाल के अलावा 500 प्वाइंट्स की चैकलिस्ट है, जिसके हिसाब से अस्पतालों की चैकिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 का काया कल्प प्रोग्राम अक्टूबर 2019 में शुरु हुआ था, जिसमें प्रदेश के सभी अस्पतालों की चैकिंग की गई। उन्होंने बताया कि इस बार 2019-20 के परिणाम आए हैं, जिसमें मुकेरियां व दसूहा ने क्रमवार पहला व दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा होशियारपुर के तीन कम्यूनिटी सैंटर सी.एच.सी. भूंगा, टांडा व माहिलपुर ने काया कल्प प्रोग्राम के मापदंड पूरे किए। वर्णनीय है कि सिविल अस्पताल मुकेरियां व दसूहा जिले के ऐसे 2 अस्पताल हैं जो कि नेशनल क्वालिटी एंश्योरेंस स्टैंडर्ड(एन.क्यू.ए.एस) से वर्ष 2017-18 व 2018-19 में सर्टिफिकेट से ले चुके हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.