होशियारपुर। जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो के सी.ई.ओ-कम-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री हरबीर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से मिशन घर-घर रोजगार के अंतर्गत खोले गए जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो, बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिलवाने में सहायक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिला होशियारपुर के जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की ओर से रोजगार सृजन व ट्रेनिंग विभाग पंजाब की ओर से शुरु किए PGRKAM पोर्टल http://www.pgrkam.com पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन की जा रही है, जिसके अंतर्गत पढ़े लिखे नौैजवान घर बैठे वैबसाइट पर जाकर आनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की ओर से सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक टेलीफोन, वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से काउंसलिंग की जा रही है।
जिला रोजगार अधिकारी श्री कर्म चंद ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो के काउंसलर के मोबाइल नंबर 81466-22501 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने जिले के पढ़े लिखे नौजवानों को अपील की कि वे अधिक से अधिक गिनती में इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर इसका लाभ ले व नई रिक्तियों संबंधी अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार ब्यूरो होशियारपुर की ओर से बनाए गए फेसबुक पेज के लिंक https://www.facebook.com/employmentexchangehoshiapur/ पर जाकर पेज को लाइक व फालो किया जाए।
Breakng
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
Tuesday, July 21