Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मेडिकल कॉलेज नाहन में बनेगी कोविड लैब
    हिमाचल प्रदेश

    मेडिकल कॉलेज नाहन में बनेगी कोविड लैब

    By Himachal VartaApril 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    कोविड के दृष्टिगत आयुर्वेद अस्पताल को कॉलेज का साईंस ब्लाक आवंटित
    नाहन। डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में कोविड लैब स्थापित की जा रही है, जिसका कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। इस लैब में कोविड सम्बन्धी सभी टैस्ट किए जाएंगे और कोविड टेस्ट के लिए अब सैंपल इंदिरा गांधी मैडिकल कॉलेज शिमला और टांडा मैडिकल नहीं भेजना पड़ेगा।
    विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज उपायुक्त डा. आर.के. परूथि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. के.के. पराशर, व मैडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ महत्वपूणर््ा बैठक में भाग के उपरांत यह जानकारी प्रदान की।
    डा. बिन्दल ने बताया कि जिला आयुर्वेद अस्पताल भवन की एक मंजिल को कौविड लैब व शेष मंजिलों को कौविड अस्पताल बनाया जा रहा है इससे अब रोगियों के कौविड सैंपल टैस्ट के लिए शिमला, टांडा सैंपल नहीं भेजने पड़ेंगे।
    डा. बिन्दल ने आगे बताया कि कौविड के दृष्टिगत आयुर्वेद अस्पताल, नाहन के लिए डिग्री कॉलेज नाहन के पुराने सांईस ब्लाक को आवंटित किया गया है। इस भवन में आयुर्वेद अस्पताल के लिए पंचकर्म और ओपीडी आदि के दृष्टिगत आवश्यक निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
    डा. बिन्दल ने आज इन सभी कार्यों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण भी किया और अधिकारियों से आग्रह किया कि शीघ्र अति शीघ्र इन कार्यों का निर्माण पूरा किया जाए।
    उधर, डा. बिन्दल ने प्रदेश के बार्डर से सिरमौर आने वाले हिमाचलवासियों के लिए कौविड के आवश्यक प्रोटोकॉल के सम्बन्ध में उपायुक्त आर.के. परूथि, पुलिस अधीक्षण अजय कृष्ण शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका, एसडीएम विवेक शर्मा मुख्य चिकित अधिकारी पराशर, बीएमओ डा. मोनिशा अग्रवाल के साथ संयुक्त बैठक की। उन्होंने इस अवसर पर अधिकारियों से आग्रह किया कि यह सुनिश्चत किया कि आवश्यक प्रोटोकॉल के तहत बाहरी राज्यों से अपने घर आने वाले लोगों को सिरमौर आने में कम से कम असुविधा के साथ प्रवेश दिया जाए।
    डा. बिन्दल ने आज नाहन शहर में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा सड़क निर्माण और टाईलों के कार्य का निरीक्षण भी किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.