Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन क्षेत्र में सैल्फ हैल्प ग्रुपों ने बनाए 3 हजार से ज्यादा फेस मास्क
    सिरमौर

    नाहन क्षेत्र में सैल्फ हैल्प ग्रुपों ने बनाए 3 हजार से ज्यादा फेस मास्क

    By Himachal VartaApril 27, 2020
    Facebook WhatsApp
      नाहन क्षेत्र में 27,320 जबकि हिमाचल में बांटे गए 12,09,124 मास्क
    नाहन। विधायक नाहन एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत नौणी-जमटा, नैहली-धीड़ा, पंजाहल, धगेड़ा, बनेठी, चाकली आदि पंचायतों में सोमवार को सेनेटाईजर और फेस कवर यानि मास्क वितरण के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि फेस कवर बनाने के कार्य में जुटी स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को कपड़ों के थान भी आज भिजवाए गए हैं।  इन समूहों द्वारा अभी तक करीब 3,000 से ज्यादा फेस कवर तैयार किए जा चुके हैं।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि कोरोना के विरूद्व जंग में फेस मास्क, सेनेटाईजर और सोशल डिस्टेंसिंग कारगर हथियार की तरह हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा जी और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के आहवान पर पूरे हिमाचल में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों द्वारा फेस मास्क यानि फेस कवर बनाकर बांटने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने कोरोना महामारी से निपटने में शानदार कार्य किया है जिसके लिए भाजपा सरकार बधाई की पात्र है।
    डा. बिन्दल ने बताया कि हिमाचल में अभी तक 12,09,124 फेस कवर यानि मास्क बना कर बांटे जा चुके हैं। नाहन विधानसभा क्षेत्र में अभी तक 27,320 फेस कवर बनाकर वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और अधिक संख्या में फेस मास्क बनाकर इसके विरतण के कार्य को और तीव्र किया जाएगा।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन क्षेत्र के करीब 11 सैल्फ हैल्प ग्रुपों द्वारा चैरिटी आधार पर अभी तक 3000 से अधिक फेस मास्क तैयार किए गए हैं जिन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेणुका सैैल्फ हैल्प ग्रुप नैहली धीड़ा, लक्ष्मी सैल्फ हैल्प ग्रुप मलगांव, कटासन सैल्फ हैल्प ग्रुप बोहलियों, बालासुन्दरी सैल्फ हैल्प ग्रुप बनेठी, वैष्णव सैल्फ हैल्प ग्रुप चाकली, राधे-राधे सैल्फ हैल्प ग्रुप त्रिलोकपुर, ललिता सैल्फ हैल्प ग्रुप पुड़ला, रमौला सैल्फ हैल्प ग्रुप रामा, शक्ति सैल्फ हैल्प ग्रुप धारक्यारी, जय सैल्फ हैल्प ग्रुप शंभुवाला, लक्ष्मी सैल्फ हैल्प ग्रुप शंभुवाला, के अलावा पंजाहल, जमटा, धगेड़ा, धौण की महिला सदस्यों ने फेस कवर तैयार करने की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी ली है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण चल रहे संकट में विभिन्न बाधाओं के बावजूद कफर्यू और लाॅकडाउन की अनुपालना में ग्रामीण क्षेत्रों ने अपना भरपूर सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कफर्यू और लाॅकडाउन के बावजूद फसल कटाई और कृषि उत्पाद के विपणन को हर प्रकार की बाधा से मुक्त रखा है। जिला के बाहर और यहां तक कि हरियाणा से पशुचारा यानि भूसा लाने की परमिशन तत्काल जारी की जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा अब ग्रामीण क्षेत्रों की सभी दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की दिक्कतों को कम किया जा सके।
    डा. बिन्दल ने बताया कि कोरोना महामारी संकट के बीच दान देने का सिलसिला निरन्तर जारी है। आज चाकली पंचायत की ओर से सीएम कोविड फंड के लिए 10 हजार रुपये, रामा-धौण पंचायत की ओर से 31,100 रुपये का चैक प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में अभी तक पीएम और सीएम कोरोना फंड में 39,72,891 रुपये की धनराशि जमा हो चुकी है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.