Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»हिमाचल में कोरोना मामलों के लिए कौन कौन से क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में
    स्वास्थ्य

    हिमाचल में कोरोना मामलों के लिए कौन कौन से क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में

    By Himachal VartaApril 24, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। प्रदेश के छह जिलों में चिन्हित करीब 80 पंचायतें, 11 वार्ड और दो शहरी क्षेत्र अभी कंटेनमेंट-बफर जोन में शामिल हैं। फिलहाल ये क्षेत्र सील हैं और यहां कोई रियायत नहीं दी जाएगी। इनमें सबसे ज्यादा 41 पंचायतें और दो शहरी क्षेत्र सोलन जिला के हैं। हमीरपुर में 19 पंचायतें और 11 वार्ड, जबकि चंबा में नौ, ऊना में पांच और सिरमौर में छह पंचायतें शामिल हैं। इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जाएगी।
    चंबा जिला में दो पंचायतें कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं। गड़फरी और तीसा द्वितीय कंटेनमेंट जोन में हैं।
    जिला ऊना की पंचायत कुठेड़ा खैरला, कटौहड़ खुर्द, राजपुर जसवां, पंजोआ, नकड़ोह, चौकी मन्यार शामिल हैं।
    हमीरपुर उपमंडल के अंतर्गत नगर परिषद हमीरपुर के सभी 11 वार्डों तथा ग्राम पंचायत बजूरी, दड़ूही और अणु तथा नादौन उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोल सप्पड़, रंगस तथा बोणी को कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। उपायुक्त के आदेशों के अनुसार किसी भी परिस्थिति में इन कंटेनमेंट क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आवाजाही नहीं होगी और इन क्षेत्रों से किसी के भी बाहर या भीतर आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
    सोलन जिले में बीबीएनडीए के तहत नालागढ़ व बद्दी शहरी क्षेत्रों के अलावा 41 पंचायतों कालूझिंडा, मंधाला, सूरजपुर, बरोटीवाला, भटौलीकलां, गुल्लरवाला, लेही, संडौली, मलपुर, थाना, किशनपुरा, ढेला, लोधीमाजरा, नंदपुर, मानपुरा, सनेड़, खेड़ा, किरपालपुर, राजपुरा, मंझौली, प्लासीकलां, ढांग निहली, माजरा, रड़ियाली, भाटियां, गोलजमाला, भोगपुर, नवांग्राम, पंजैहरा, बगलैहड़, जगतपुर, जोघों, कश्मीरपुर, बरूणा, करसौली, बैरछा, मस्तानपुरा, घोलोंवाल, खिल्लियां, बघेरी और दभोटा शामिल है।
    हालांकि, तब्लीगी मरकज के आसपास तीन किलोमीटर के कंटेंमेंट जोन का दायर घटा दिया है। लेकिन दायरे से बाहर क्षेत्र को किसी तरह की कर्फ्यू या अन्य प्रकार की छूट नहीं दी गई है। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार तबलीगी मरकज मार्ग से होते हुए नालागढ़ के घोड़ा चौक दत्तोवाल नंगल निचला, प्लासड़ा, सौड़ी गुलाबपुरा और फ्रेंडज कॉलोनी, चुहूवाल सर्कल रोड के अंदर के क्षेत्र ही अब कंटेंमेंट जोन में शामिल रहेगा। इसके तहत मरकज क्षेत्र, रामशहर मार्ग-प्रीतनगर सेरी गांव-किला मार्ग दोराहा नालागढ़ की सीमा तक, चुहूवाल, फ्रेंड्ज कॉलोनी और रख घनसोत, दत्तोवाल और चुहूवाल, गोलजमाला पंचायत के पलासड़ा गांव का वार्ड नंबर-4, गोलजमाला पंचायत के गांव नंगल निचला का वार्ड नंबर-9 व नवाग्राम पंचायत का वार्ड नंबर-1 सौड़ी गुलाबपुरा को कंटेंमेंट जोन में रखा है। अन्य क्षेत्र को कंटेंमेंट जोन की परिधि से बाहर कर दिया है।
    वहीं, सिरमौर जिले में लोहगढ़ और मिश्रवाला के लगभग तीन किलोमीटर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन की श्रेणी में रखा गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.