नाहन। वैश्विक महामारी से निपटने के लिए जहां सभी अलग-अलग तरीके से अपना योगदान दे रहे है। वहीं भाजपा महिला मोर्चा शिलाई की पूरी टीम अपने हाथों से मास्क बनाकर लोगों में बांट रही है।
रात को मशीनों पर मास्क सिलकर लोगों में बांटती है। भाजपा मोर्चा की सभी सदस्य घर घर जाकर महिलाओं को जागरूक कर रही है।
भाजपा मोर्चा राज्य में सदस्य आशा तोमर, द्रोपदी शर्मा, मंडल कोषाध्य्क्ष सत्या तोमर, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्यामा ठाकुर, महामंत्री पूनम वर्मा, मुक्ता शर्मा आदि इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। महिला मोर्चा अध्यक्ष श्यामा ठाकुर, ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही आगे भी मास्क बनाने के कार्य को जारी रखने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि इस संकट काल से जब तक देश उभर नहीं जाता तब हमें अपना कार्य जारी रखना होगा।