डिप्टी कमिश्नर ने दानी सज्जनों की प्रशंसा की
होशियारपुर/चंडीगढ़। कोविड-19 के मद्देनजर श्री टी.एस. गुप्ता(सेवा मुक्त आई.ए.एस) व उनकी धर्मपत्ननी श्रीमती करिश्मा गुप्ता की ओर से जिला रैड क्रास सोसायटी को एक लाख रुपए का योगदान दिया गया है ताकि कोरोना वायरस के बचाव के लिए कदम उठाए जा सकें।
डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने दानी सज्जनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस नाजुक दौर में जरुरतमंदों की मदद के लिए दिया जा रहा योगदान प्रशंसनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि रैड क्रास सोसायटी की ओर से जहां इस मुश्किल घड़ी में जरुरतमंदों को फूड पैकेट बांटे जा रहे हैं वहीं अन्य जन कल्याण के कार्य भी किए जा रहे हैं।
सचिव रैड क्रास सोसायटी श्री नरेश गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर योगदान डालने के लिए जहां एच.डी.एफ.सी. बैंक के खाता नंबर 50100309716962(आई.एफ.एस.सी. कोड- HDFC0000229 ) पर योगदान डाला जा सकता है वहीं जिला रैड क्रास सोसायटी के फोन नंबर 01882-221071, 221074 पर संपर्क भी किया जा सकता है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4