डिप्टी कमिश्नर ने दानी सज्जनों की प्रशंसा की
होशियारपुर/चंडीगढ़। कोविड-19 के मद्देनजर श्री प्रेमप्रीत सिंह व श्री कमलजीत सिंह की ओर से जिला रैड क्रास सोसायटी को एक लाख रुपए का योगदान दिया गया है ताकि कोरोना वायरस के बचाव के लिए कदम उठाए जा सकें। एक लाख रुपए का यह चैक उक्त दानी सज्जनों की ओर से डिप्टी कमिश्नर-कम-प्रधान जिला रैड क्रास सोसायटी श्रीमती अपनीत रियात को सौंपा गया।
डिप्टी कमिश्नर ने दानी सज्जनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस नाजुक दौर में दिया गया योगदान प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि रैड क्रास सोसायटी की ओर से जहां इस मुश्किल घड़ी में जरुरतमंदों को फूड पैकेट बांटे जा रहे हैं वहीं अन्य जन कल्याण के कार्य भी किए जा रहे हैं।
सचिव रैड क्रास सोसायटी श्री नरेश गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर योगदान डालने के लिए जहां एच.डी.एफ.सी. बैंक के खाता नंबर 50100309716962(आई.एफ.एस.सी. कोड- HDFC0000229) पर योगदान डाला जा सकता है वहीं जिला रैड क्रास सोसायटी के फोन नंबर 01882-221071, 221074 पर संपर्क भी किया जा सकता है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20