Author: Himachal Varta

पांवटा साहिब। श्री गुरू गोविन्द सिंह जी की नगरी पांवटा साहिब में 15 और 16 मार्च को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में भाजपा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन करेगी और आगामी रणनीति तैयार करेगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश मंत्रीमंडल के सदस्य, पार्टी के प्रदेश स्थरिय नेता, पार्टी के वरिष्ठ सदस्य और प्रतिनिधि भाग लेंगे। नाहन के विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने यह जानकारी आज सिरमौर जिला के पांवटा में भाजपा के दो दिवसीय सम्मेलन के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।…

Read More

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों को राज्य में विकासात्मक गतिविधियों में सीएसआर के तहत धन लगाने के लिए प्रेरित किया जाए ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके। केन्द्रीय मंत्री ने मुख्मयंत्री को हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह, उप आवासीय आयुक्त विवेक महाजन भी…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि कानून लोकतंत्र का सार है और न्यायपालिका यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है कि प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार मिलें। वह आज यहां होटल पीटरहाॅफ में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबाधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान उसे आकार देने वाले लोगों से जाना जाता है और यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रदेश उच्च न्यायालय ने 13 प्रतिष्ठित न्यायाधीशों को भारत के सर्वोच्च न्यायालय में भेजने का गौरव प्राप्त किया है। इसके अलावा, इस न्यायालय…

Read More

चण्डीगढ। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज कहा कि हरियाणा प्रदेश का बजट , सांसदों, विधायकों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित सभी हितधारको के साथ विशेष बैठकें करके और सभी की राय लेकर तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि 8 जनवरी से ही बजट बनाने को लेकर काम किया जा रहा था जोकि बीते शुक्रवार को विधानसभा में प्रस्तुत कर पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि 18 विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर इसे बनाने में लगभग 150 घंटों का समय लगा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष बतौर वित्तमंत्री के तौर पर उन्होंने प्रदेश का…

Read More

पैनशनों के लिए राशि 31 प्रतिशत बढ़ाई ; बजट में 24 लाख पैंशन लाभपात्रियों के लिए 2388 करोड़ रुपए रखे सरकार ने दो नयी स्कीमों ‘माता तृप्ता महिला योजना’ और ‘कस्तूरबा गांधी महिला योजना’ का किया ऐलान चंडीगढ़। पंजाब के बजट 2020-21 में सामाजिक सुरक्षा पैनशनों और वित्तीय सहायता स्कीमों में 31 प्रतिशत बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव की सराहना करते हुये पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी ने कहा कि इससे बुज़ुर्गों, महिलाओं और बाल पैनशनरों का मनोबल बढ़ेगा और अन्य लाभपात्रियों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पैनशनों और वित्तीय सहायता स्कीमों के घेरे में…

Read More

सिरमौर। गत दिवस पुलिस थाना काला आम्ब की पुलिस टीम को गश्त के दौरान मोगीनन्द स्कुल के सामने एक व्यक्ति सलमान खान निवासी खेडा खलैनी पोस्ट मोगिनन्द तहसील नाहन जिला सिरमौर को दड़ा सट्टा लगवाते हुये जो लोगों से पैसे दाव पर लगा कर दड़ा सट्टा लगाने के लिए प्रेरित कर रहा था को काबू किया । तलाशी के दौरान सलमान खान के कब्जे से दड़ा सट्टा की पर्चियों सहित कुल 1160 रुपये बरामद किए गए । जिसपर उपरोक्त व्यक्ति सलमान खान के विरुद्ध धारा 13A-3-67 जुआ अधिनियम के अंतर्गत पुलिस थाना काला आम्ब मुकदमा दर्ज करके मामले में अन्वेषण…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक संजय शर्मा आज सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने 1986 में विभाग में अपनी सेवाएं आरंभ कीं और 33 वर्ष व पांच महीनों तक कार्य किया। विभाग में साउंड रिकाॅर्डिस्ट गोविंद चैहान भी आज सेवानिवृत्त हो गए। इन दोनों अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज यहां सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन ने इस अवसर पर कहा कि संजय शर्मा ने विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए विभाग और प्रदेश सरकार को बहुमूल्य सेवाएं दीं।…

Read More

नाहन। जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय नाहन से आज वाहन चालक हरी सिंह सेवानिवृत हुए है। वह सरकारी सेवा से 24 वर्ष बाद सेवानिवृत हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों में अपनी बहुमूल्य सेवाएं देते हुए 26 मार्च, 1996 में निदेशालय सूचना एंव जन सम्पर्क विभाग शिमला में अपनी सरकारी सेवा को आरंभ किया तथा 1997 से 2013 तक जिला लोक सम्पर्क कार्यालय सोलन में अपनी सेवाएं दी तथा मई, 2013 से आज 29 फरवरी, 2020 तक जिला लोक सम्पर्क कार्यालय नाहन से सेवाएं देते हुए चालक पद से सेवानिवृत हो गए है। जिला लोक सम्पर्क अधिकारी नाहन सिम्पल सकलानी…

Read More