केंद्र को अनाज खरीदने का सिस्टम बदलने और एम.एस.पी. बंद नहीं करने देंगे चंडीगढ़। विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे झूठे प्रचार पर बरसते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि जब तक उनकी सरकार है तब तक किसानों को मिलने वाली मुफ़्त बिजली की सुविधा वापस नहीं के ली जायेगी। पंजाब विधानसभा में राज्यपाल के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चल रही बहस के दौरान समाप्ति भाषण में मुख्यमंत्री ने राज्य में अनाज की निर्विघ्न खरीद जारी रखने की अपनी वचनबद्धता भी दोहराई और साथ ही भारत सरकार से अपील की…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को कहा कि जब चीन पंजाब को स्मार्ट फ़ोन भेजने के योग्य हो जायेगा तभी उनकी सरकार द्वारा किये वायदे के अनुसार स्मार्ट फ़ोनों के पहले सैट का वितरण किया जायेगा। विधानसभा के दौरान राज्यपाल के भाषण के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि फ़ोन पहले ही चीन से आर्डर किये जा चुके हैं, परन्तु बदकिस्मती से कोरोनावायरस के कारण फ़ोन भेजने में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा कुछ सदस्यों द्वारा उठाया गया था क्योंकि स्मार्ट फ़ोन देने का वादा उनकी पार्टी के…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा, ‘‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा और दृढ़ता का अभिवादन करने का अवसर है। अविष्कार करने के उनके जोश और पथप्रदर्शक अनुसंधान ने भारत और दुनिया की सहायता की है। मेरी कामना है कि भारतीय वैज्ञानिक लगातार कामयाब होते रहें और हमारे युवा मस्तिष्क विज्ञान के प्रति अधिक जिज्ञासा रखें। भारत में अनुसंधान और नई खोजों के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए हमारी तरफ से, सरकार अनेक प्रयास कर रही है। इस वर्ष…
नाहन। भारतीय खाद्य निगम कालाआम्ब के गोदाम से क्षेत्रीय प्रबन्धक हि0प्र0 राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के जिला सिरमौर में स्थित होलसेल गोदामों तक आवश्यक वस्तुओं के ढुलान हेतु निविदाएं जिला नियन्त्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर के कार्यालय में 16 मार्च, 2020 को दोपहर 2 बजे तक आमंत्रित किए जा रहे है। यह जानकारी जिला नियन्त्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर आदित्य बिन्द्रा ने दीं। उन्होंने बताया कि निविदाएं उसी दिन सांय 3 बजे उपायुक्तध्अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर के कार्यालय में खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक निविदा दाता निर्धारित प्रपत्र परिवहन कार्य हेतु मुबलिक 1000 रूपये…
नाहन। नाहन के विधायक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि श्री जयराम ठाकुर की सरकार में डा. राजीव बिंदल के अनथक प्रयासों से पहली बार नाहन शहर को पीने का पानी मिला है। कांग्रेस के राज में नाहन का हर घर-परिवार प्रतिवर्ष टैंकरों से पानी लेकर हजारों रुपया खर्च करता रहा है, या फिर हैंड पंपों पर लाईनों में लगकर पानी भरता रहा। रात-रात भर नाहन के लोग पानी की इंतजार में जागते रहते थे, और पानी के हाहाकार में ऐतिहासिक नगर जैसे उजड़ने लगा था, कांग्रेस के ये चंद अखबार में खबर…
शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के उपरान्त आज पहली बार अपने गृह जिला पहुंचे जगत प्रकाश नड्डा का झण्डूता में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने गर्मजोशी से स्वागत के लिए क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए और अधिक प्रतिबद्धता और समर्पण की भावना से कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केन्द्रीय वरिष्ठ नेताओं ने उन पर विश्वास जताते हुए यह बड़ी जिम्मेवारी सौंपी…
नाहन। मौसम विभाग केन्द्र शिमला ने 28 व 29 फरवरी को भारी बारिश की चेतावनी देते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊचाई व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है जिसके चलते जिला सिरमौर में 28फरवरी के लिए येलो व 29 फरवरी को ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश के मध्यनजर सभी नगरिको व पर्यटको से नदी नालो के किनारे न जाने व भूस्खलन सभावित क्षेत्रो तथा अधिक ऊचाई वाले इलाको में जाने से बचने का आग्रह किया गया है। इस अलर्ट के चलते उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 पारूथी ने सभी विभागो से…
दिव्यांगजन मात्र एक यूडीआईडी के माध्यम से सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रही समस्त योजनाओं का ले सकते है लाभ नाहन। समस्त दिव्यांगजनों को यूडीआईडी पहचान पत्र एवं ऑनलाइन चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए जिला में अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने देते हुए बताया कि दिव्यांगजन जिला में अद्वितिय दिव्यांग पहचान पत्र (यूडीआईडी) बनाने के लिए जिला के किसी भी लोकमित्र केन्द्र व अटल सेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि यूडीआईडी के माध्यम से दिव्यांगजन सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रही समस्त योजनाओं का…